BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

गोवर्धन में सीवरेज कनैक्शन योजना का शुभारंभ

गोवर्धन में सीवरेज कनैक्शन का पूजा अर्चना के साथ शुभारंभ करतेे नगर पंचायत चेयरमैन खेमचंद शर्मा साढ़े चार करोड़ की लागत से होंगे घरों के सीवर कनैक्शन 

नगर पंचायत अध्यक्ष खेमचंद शर्मा ने पूजा अर्चना कर किया शुभारंभ 

गोवर्धन।  राज्य वित्त आयोग से साढ़े चार करोड़ की लागत से सीवरेज कनैक्शन योजना का शुभारंभ सोमवार को नगर पंचायत चेयरमैन खेमचंद शर्मा ने कस्बा स्थित हाथी दरवाजा पर नारियल फोड़कर किया। कसबा गोवर्धन में सीवर लाइन करीब नौ साल से बंद पड़ी थी। घरों के कनैक्शन न होने के कारण कागजों में सीवर लाइन चल रही थी। अब राज्य वित्त आयोग से करीब साढ़े चार करोड़ रूपये की लागत से सीवर लाइन में चैम्बर के द्वारा घरों के कनैक्शन उपभोक्ताओं के लिए निःशुल्क होंगे। इस बड़ी परियोजना के शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष खेमचंद शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा करीब नौ साल पूर्व मानसी गंगा एवं कस्बे की स्वच्छता को देखते हुए सीवर लाइन डाली गई। इसमें सीवरेज ट्रीटमैंट प्लांट भी बनाया गया लेकिन पूर्व में प्रयास न किये जाने सीवरेज लाइन शोपीस पड़ी हुई थी। अब सीवर लाइन शुरू हो जाने से नालियों की गंदगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। कस्बा स्वच्छ एवं साफ नजर आएगा। कस्बावासी निःशुल्क कनैक्शन लेकर योजना में सहयोग करें। इस अवसर पर चेयरमैन खेमचंद शर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि नंदकिशोर शर्मा एडवोकेट, एई जलनिगम आरपी यादव, जेई जलनिगम निशा सिंह, जगमोहन गर्ग, ब्रजमोहन गर्ग, नगर पंचायत जनसंपर्क अधिकारी भारत उपाध्याय, किसनो पहलवान, सभासद मुकेश सैनी, मदन मोहन खंडेलवाल, राजू, पवन सैनी, शेखर मुखिया, नन्ने शर्मा आदि थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More