देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreजिलाधिकारी ने विकास के प्रति उत्कृष्ट कोटि का अधिकारी बताया
ब्लाॅक प्रमुख संगठन के अध्यक्ष तथा बीडीओ द्वारा कार्यक्रम आयोजित
मथुरा। मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार गंगवार के लखनऊ स्थानान्तरण होने पर विकास खण्ड मथुरा के सभागार में ब्लाॅक प्रमुख संगठन तथा विकास खण्ड कार्यालय की ओर से विदाई समारोह आयोजित कर दुपट्टा एवं प्रतीक चिन्ह देकर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे गोवर्धन के विधायक ठा. कारिन्दा सिंह ने कहा कि श्री गंगवार ऐसे मुख्य विकास अधिकारी रहे हैं जिन्होंने आठ माह के कार्यकाल में विकास के प्रति अपनी अलग छाप छोड़ी है। उन्होंने किसी भी व्यक्ति को निराश नहीं होने दिया और उसकी समस्या का समाधान अवश्य कराया। उन्होंने विकास के प्रति समर्पित अधिकारी बताते हुए उनके आठ माह के कार्यकाल में हुए विकास कार्यों को विस्तार से बताया।
जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने श्रीगंगवार द्वारा किये गये विकास कार्यों की उपलब्धता को विस्तार से अवगत कराते हुए कहा कि स्थानान्तरण तो एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन श्री गंगवार ने जो दिन-रात मेहनत करके जनपद में विकास कार्यों को जो गति प्रदान की है उसके लिए सदैव प्रशंसा के पात्र रहेंगे। उन्होंने उनकी कार्यशैली को उत्कृष्ट कोटि का बताते हुए उनके आगे के सेवाकाल के लिए मंगल कामना की। इस अवसर पर ब्लाॅक प्रमुख राया कृष्णवीर चैधरी, गोवर्धन बाबूलाल, बल्देव राजपाल सिंह भंरगर, जिला पंचायत सदस्य के0के0 गौतम, उप जिलाधिकारी सदर क्रान्तिशेखर सिंह, उप कृषि निदेशक धुरेन्द्र कुमार, डीपीआरओ प्रीतम सिंह, जिला सूचना अधिकारी सुरजीत सिंह, एडीओ पंचायत विनोद कुमार असोल सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य, ग्राम प्रधान तथा विकास खण्ड कार्यालय के समस्त अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा विदाई समारोह में मुख्य विकास अधिकारी को माला पहनाकर उन्हें भावभीनी विदाई दी।













Related Items
सीडीओ ने फीता काट कर किया मेला का उद्घाटन
किसानों की आमदनी बढ़ाने को विकास खण्ड स्तर तक कमेटी बनायी जायेः सीडीओ
MATHURA : सीडीओ ने मांट में विकास कार्यों का जायजा लिया