BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

MATHURA : सीडीओ ने मांट में विकास कार्यों का जायजा लिया

मथुरा। करीब दो महीने तक लगभग ढप रहा आमजनजीवन पटरी पर लौट रहा है। सरकारी कार्यालय भी ख्ुालने लगे हैं और अधिकारी फील्ड में पहुंच रहे हैं। बंद पडी परियोजनाओं का काम पूरा कराया जा रहा है तो छोटी मोटी समस्याओं का समाधान भी किया जा रहा है। गर्मी के दिनों में होने वाली पानी की समस्या की ओर भी अधिकारियों का ध्यान गया है। इसी तरह मनरेगा के कार्यों की निगरानी भी बढा दी है। नितिन गौड़ ने सोमवार को मांट में विकास कार्यों का जायजा लिया और अधिनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। सीडीओ गौड़ सुबह ही मांट विकास खण्ड कार्यालय पहुंच गए। यहां उन्होंने कार्यालय की व्यवस्थाओं को देखा और सरकार की प्राथमिकता वाले विकास कार्यों की समीक्षा भी की। इसके बाद उन्होंने मांट राजा व मांट मूला के संवलित स्कूलों को देखा। यहां सरकार की महत्वाकांक्षी कायाकल्प योजना में कराये गए कार्यों का बिंदुबार निरीक्षण किया। मांट राजा में कायाकल्प के दौरान विकास कार्य पूरे होना बताया गया, जबकि मांट मूला में इस योजना के कार्य अभी चल रहे हैं। दोनों अधिकारी इसके बाद मांट मूला में नसीटी रोड की ओर मनरेगा द्वारा बनाये जा रहे करीब दो किलोमीटर लम्बे कच्चे मार्ग का निरीक्षण करने पहुंचे। यहां उन्हें रोजगार सेवक स्वरूप सिंह ने बताया कि इसमें 135 स्थानीय मजदूर काम कर रहे हैं।

गोवर्धन उपेक्षा का शिकार पौराणिक प्राचीन गुलाल कुंड को आखिर प्रशासन की अनूठी पहल से पानी मिल गया। कुंड में पानी लाने के लिए मनरैगा की योजना में ग्राम पंचायत स्तर से काम कराया गया। प्रशासन के निर्देश पर ग्राम पंचायत द्वारा मनरैगा योजना में 150 मजदूर लगाकर करीब दो किलोमीटर लंबी नाली खुदबाकर पलसों माइनर से जोड़ दिया है। इससे लाॅक डाउन में मजदूरों को भी रोजगार मिल गया। बताते चलें कि ऊर्जा मंत्री के गांव गांठौली में प्राचीन गुलाल कुंड है। इस कुंड पर भगवान श्रीकृष्ण ने राधा व सखियों संग गुलाल की होली खेली थी। साल भर में हजारों ब्रजयात्री इस कुंड के दर्शन करने आते हैं लेकिन जल न होने पर धार्मिक भावनाओं पर ठेस पहुंचती है। गांठौली के ग्राम पंचायत सचिव लतेश शर्मा ने बताया कि लाॅक डाउन में मनरैगा योजना में मजदूरों से सोशल डिस्टेंस के साथ काम कराया गया। प्रशासन के सहयोग से मजूदरों को भी रोजगार मिल गया और कुंड के लिए पानी की आपूर्ति भी हो गई। कुंड के सौंदर्यीकरण के प्रयास जारी रहेंगें। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More