देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। थाना क्षेत्र के गांव महरौली में अपने शादी के रिश्ते से खफा प्रेमिका ने प्रेमी संग पेड़ पर फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को पोस्टमार्टम गृह भेजा है। पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है। मौके पर एसपी देहात आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया कि दोनों एंगल से जांच चल रही है, फिलहाल मामला प्रेम संबंधों का है, सहयोग की बात है कि दोनों ने एक ही रस्सी पर फंदा डालकर आत्महत्या की है।
गोवर्धन थाना क्षेत्र के गाँव महरौली मे प्रेमी युगल ने पेड़ पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।बताते चलें कि गाँव महरौली निवासी कांशीराम पुत्र पूरन व गुडडन पुत्री भगवान सिंह के बीच काफी दिनों से छुपके -छुपके प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनो ने प्यार मे साथ जीने मरने की कसम खाई थी जब गुडडन को पता चला कि उसके परिवार वालों ने उसका रिश्ता कही तय कर दिया है तो उसने अपने प्रेमी को बताया कि मेरे घर वाले मेरी शादी की पीली चिट्ठी लेकर गये है ।दोनो ने शनिवार सुबह घर से भागकर गाँव के जंगल मे एक साथ जीने मरने की कसम खाकर पेड़ पर फांसी लगाकर जान दे दी ।जब पेड़ पर फांसी लगें एक लड़का लड़की के शव गाँव वालो ने देखे तो जंगल में लोगो की भीड़ एकत्रित हो गई । घटना की जानकारी होने पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई दोनों के शवों को उतारकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । वही दोनों मित्रों के पास से पुलिस को अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है । पुलिस इस घटना के हर पहलू से जांच कर रही है कि दोनों प्रेमियों ने आत्महत्या की है क्या दोनों की मौत के पीछे किसी का हाथ है। दोनों के बीच 3 साल से प्रेम सम्भन्ध थे । 10 जून को गुड्डन की शादी थी इसी के चलते शुक्रवार को गुड्डन के परिजन पीली चिट्ठी यानी शादी का लड़के वालों को निमंत्रण पत्र दे कर आये थे । इसी बात की दोनों को जानकारी मिल गयी । और दोनों ने पेड़ से लटककर आत्महत्या कर ली । सूत्रों की मानें तो प्रेमी युगल ने कई बार परिवार वालों से शादी के लिए कहा था । लेकिन एक ही गांव और एक ही विरादरी के होने के कारण परिवार वाले शादी को तैयार नहीं हुए । जिसके चलते दोनों ने शनिवार को यह कदम उठाया।













Related Items
योगी ने महंत नरेंद्र गिरि आत्महत्या मामले की जांच CBI से कराने की सिफारिश की
बडे भाई की अर्थी उठाने से पहले, छोटे भाई ने कर ली आत्महत्या
प्रथम दृष्टया आत्महत्या बता कर झाड लेती है पल्ला