BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अवैध वाहनों से वसूली करने वाले अब जाएंगे जेल

एसएसपी चैधरी ने नए बस स्टैण्ड से लेकर गोवर्धन चैराहे तक परखे अतिक्रमण कृष्णानगर पुलिस को निर्देश आदेश 

मथुरा। एसएसपी ने जाम एवं अतिक्रमण की समस्या को लेकर आज दूसरे दिन नए बस स्टैण्ड भूतेश्वर एवं कृष्णनगर होते हुए गोवर्धन चैराहे का निरीक्षण किया। जहां उन्होंने रोडवेज बस चालकों से सड़क पर बस खड़ी करने पर चालान काटने की बात कही वहीं उन्होंने वाहनों से अवैध वसूली करने वाले को जेल भेजने के निर्देश दिए। 

एसएसपी प्रभाकर चैधरी का शहर में यातायात सुधार के प्रयास लगातार युद्धस्तर पर जारी है। मंगलवार पुराने बस स्टैण्ड से होलीगेट भ्रमण करा वहीं आज बुधवार को उन्होंने नया बस स्टैण्ड, भूतेश्वर चैराहा, गोवर्धन चैराहा तक भ्रमण कर जाम के हालात से रूबरू हुए। उन्होंने रोडवेज के अधिकारियों से कहा कि कोई भी रोडवेज की बसें बस अड्डे से बाहर सड़क पर खड़ी न हों, बसें अड्डे के अंदर ही खड़ी करें जो बस दिखाई देगी उसका चालान किया जाएगा। इसके बाद वे भूतेश्वर चैराहा व कृष्णानगर होते हुए आगरा-दिल्ली राजमार्ग पर स्थित गोवर्धन चैराहे पर पहुंचे। जहां उन्हें स्वयं खड़े होकर वाहनों को हटवाया वहीं वाहनों के चालान भी कराए। उन्होंने सभी अतिक्रमण करने वालों को चेतावनी देते हुए कहा कि अब ऐसा नहीं चलेगा नहीं सुधरे तो कड़ी कार्यवाही अमल में लाई जावेगी। वहीं उन्हें वाहनों से अवैध वसूली करने की शिकायत होते देख पर्ची काटने वाले इधर-उधर हो गए। उन्होंने वसूली करने वाले लोगों को हटाने के निर्देश कृष्णानगर चैकी प्रभारी अनुराग कुमार को देते हुए कहा कि कोई भी अवैध वसूली करे तो मुकद्मा लिख कर जेल भेज दिया जाए। उन्होंने गोवर्धन चैराहे पर लगी ढकेल, रास्ते में खड़े वाहनों व दुकानदारों के अतिक्रमण को हटाने के आदेश कृष्णानगर चैकी प्रभारी को दिए। पैदल भ्रमण कर सड़क किनारे अतिक्रमण हटाने के निर्देश संबंधित दुकानदारों को दिए। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More