देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
गांव-देहात को जागरूक कर ठगी से बचाए जाएंगे पीड़ित
मथुरा। जनपद में बड़े पैमाने पर टटलुओं के गैंग सक्रिय हैं। वह लोगों को टेलीफोन, ओएलएक्स और अन्य साधनों के माध्यमों से अपने जाल में फंसाकर सस्ते दामों में नकली सोना खरीदने के लिए बाध्य कर देते हैं। वह वर्षों से इस धंधे को करते चले आ रहे हैं लेकिन अब उनका ट्रेड बदल गया है। टटलुओं का अब यह गैंग छाता और बरसाना में सक्रिय हैं। अब नवागत कप्तान प्रभाकर चैधरी की टेड़ी नजर इन टटलुओं पर पड़ गई है। अब इनकी कमर तोडने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए ऐसे शातिर टटलूओं को चिन्हित कर व लोगों को जागरूक करने के लिए पेम्पलेट भी छपवाएं गए हैं। गांव-देहात शहरों में चैपाल लगाकर इन टटलूओं से सावधान रहने के सुझाव दिए जाएंगे।
बताते चले कि मथुरा जनपद जहां श्रीकृष्ण जन्मस्थान से जाना जाता है, वहीं टटलू नाम के शातिरों के नाम से मथुरा की छवि भी धूमिल होती है। यह टटलू गोवर्धन के दौसेरस, मुड़सेरस, छाता-बरसाना के हाथिया, शेरगढ़ के विशम्भरा, सहित अन्य आसपास के गांवों में सक्रिय रहते हैं। यह लोगों को अपने झांसे में ले नकली सोने की ईंट व बिस्किट को असली बताकर दे देते है। पहले यह टटलू बताते है कि उनके यहां सोना निकला है। लेकिन अब इन्होंने अपना ट्रेड बदल कर सोशल मीडिया का सहारा लेने लगे है। यह टटलू अब ओएलएक्स के जरिए सामान बेचने के लिए लोगों को अपने जाल में फंसा लेते हैं, और ठगे पिटे लोग फिर पुलिस से गुहार लगाते है। वर्षों से यह टटलू मथुरा के लिए बदनुमा धब्बा साबित हो रहे हैं। ऐसा नहीं है कि पुलिस द्वारा कोई कार्यवाही की गई है। कार्यवाहियां कई बार हुई अभियान चले लेकिन स्थिति जस की तस रही। कई बार अधिकारियों को पुलिस व टटलुओं के तार आपस में जुड़े हुए मिले। लेकिन ऐसा शातिर पुलिस कर्मियों पर शायद ही कभी कोई कार्यवाही हुई हो। अब जनपद के तेज तर्रार कप्तान प्रभाकर चैधरी इन टटलुओं के नेटवर्क को नेस्तानबूत करने का बीड़ा उठाया है। इसके लिए सभी थाना प्रभारियों को टटलुओं को चिन्हित कर कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं तथा जल्द ही इनके खिलाफ बड़ा अभियान चलाने की बात भी कही है। इसके साथ ही एसएसपी ने बताया कि गांव देहातों एवं शहरों में आने वाले श्रद्धालुओं को सावधान रहने के पोस्टर व होर्डिंग्स जगह-जगह लगवाएं जाएंगे और गांव देहात शहरों में चैपालें लगाकर लोगों को टटलुओं से सावधान रहने की सलाह दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने एक पेम्पलेट भी छपवाया है। जिसमें टटलुओं से सावधान बात कही है। उन्होंने एक हेल्पलाइन नम्बर 9454458106 भी जारी करते हुए कहा कि अगर कोई भी उन्हें लूट व ठगने एवं टपकेबाजी करने का प्रयास करता है तो तुरंत 100 या 1073 या 9454458106 से पुलिस को तुरंत सूचना दे सकता है।













Related Items
व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे डीएम, एसएसपी
MATHURA : एसएसपी ने खुद की मॉनिटरिंग
नहर में गिरी एसएसपी की एस्कॉर्ट गाड़ी