BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

शिव सेना का कलेक्ट्रेट पर दूसरे दिन क्रमिक अनशन जारी

कलेक्ट्रेट पर क्रमिक अनशन करती शिवसेना। यमुना में गिर रहे नाले-नालियों को बंद करने की मांग

मथुरा। यमुना शुद्धिकरण की मांग को लेकर शिव सेना मथुरा द्वारा विगत 18 अप्रैल से जिलाधिकारी कार्यालय के निकट क्रमिक अनशन प्रातरू 10 बजे से सायं 5 बजे तक अनिश्चितकालीन चलेगा। क्रमिक अनशन आज दूसरे दिन भी जारी रहा, लेकिन जिला प्रशासन कुंभकरणी नींद सोया हुआ है, जिसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शिव सेवा कार्यकर्ताओं ने एक स्वर से कहा है कि यदि जिला प्रशासन द्वारा यमुना शुद्धिकरण हेतु शीघ्र ही ध्यान नहीं दिया गया और यमुना जी में गिर रहे नाले-नालियों को बंद नहीं कराया गया तो शिवसेना यमुना में गिर रहे नाले नालियों का चक्का जाम करने के लिए बाध्य होगी। जिला प्रमुख मनीष भारद्वाज ने कहा कि 20 अप्रैल को भवानी सेना और युवा सेना भी क्रमिक अनशन में शामिल होगी। आगरा, मेरठ, अलीगढ़, बुलन्दशहर के शिवसैनिक भी शामिल होंगे और प्रदेश प्रमुख ठा. अनिल सिंह भी शामिल होंगे। इस अवसर पर ब्रज बल्लभ शर्मा, पं. रमेश पुजारी, अयोध्या क्रांतिकारी सुरेश बघेल, राहुल शर्मा, मुकेश कुंतल, सुनील सिंह, अभिषेक, विवेक यदुवंशी, सचिन मिश्रा, दिलीप कुमार आदि शामिल थे।  

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More