BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

कलेक्ट्रेट पर रालोद कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

मथुरा। हाथरस कांड पर राजनीति थमने का नाम नहीं ले रही है। हाथरस में पूर्व सांसद जयंत चैधरी और रालोद कार्यकर्ताओं पर हुए लाठीचार्ज के बाद पार्टी इस मुद्दे पर बडा आंदोलन रखाड करने की रणनीति पर काम कर रही है। जनपद में जगह जगह रालोद कार्यकर्ताओं ने सडक पर उतर कर घटना पर अपना विरोध दर्ज कराया है। प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के पुतला जलाये जा रहे हैं। छुटपुट हो रहे इन प्रदर्शनों को भांपते हुए पार्टी ने अब इन्हें एकजुट कर बडा आंदोलन खडा करने की रणनीति पर काम शुरू कर दिया है। एक तरह से सुस्त पडे रालोद को बैठे बिठाए सडक पर उतरने और हंगामा खडा करने का मौका मिल गया है।


मंगलवार को कोसीकला में रालोद के राष्ट्रीय सविच डा.यशपान बघेल ने कहाकि हमारे नेता पर लाठी चार्ज हुआ और उन्हीं पर मुकदमा भी दर्ज कर दिया गया। जयंत चैधरी पर लाठियां चलाने वाली सरकार को रालोद कार्यकर्ता अब हटा कर ही दम लेंगे। भाजपा सरकार ने देश के अन्नदाता को भी छला है। किसानों के उपर तीन किसान विरोध अध्यादेश ला दिये हैं। देश का किसान अपने उपर हो रहे अन्याय के विरोध में आवाज उठा रहा है।

जयंत चैधरी ने हाथरस में कौन से वेरियर तोडे थे जिससे पुलिस को लाठियां चलानी पडीं। स्थानीये रालोद नेता जगपाल चैधरी ने कहाकि सरकार जयंत चैधरी से मुकदमा वापस ले और दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाही करे। पंडित जगदीश सुपानियां ने कहा सरकार विपक्ष को कुछ समझ नहीं रही है। यह सरकार भूल गई है कि भारत में लोकतंत्र है और यहां चुनाव आते जाते रहते हैं। 

 हाथरस में जयंत चैधरी पर हुए लाठी चार्ज के विरोध में मंगलवार को रालोद कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर विरोध प्रदर्शन किया। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रालोद कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जिलाधिकारी कार्यालय का मुख्य गेट आंदोलनकारियों के चलते बंद कर दिया गया था। वहीं कोसीकला में राष्ट्रीय राजमार्ग पर राष्ट्रीय लोकदल कार्यक्र्ताओं ने प्रदेश के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More