BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

डीएम ने एसटीपी का निरीक्षण किया, बेहतर व्यवस्था कराने के निर्देश

एसटीपी का निरीक्षण करते डीएम सर्वज्ञराम मिश्र मथुरा। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र ने आज एसटीपी का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान एसटीपी की व्यवस्थाओं को देखकर कहा कि इसमें और सुधार करने की आवश्यकता है। जिलाधिकारी ने अपर नगर आयुक्त को निर्देशित किया कि अप कमिंग वाले प्लाण्ट को ठीक कराकर रिपोर्ट प्रस्तुत करें। उन्होंने कहा कि जो भी समस्याएं हों उन्हें तत्काल प्रभाव से अवगत करायें और उनका निराकरण करायें। डीएम ने अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था को निर्देश दिये कि एसटीपी की रिर्पोट बनाकर कार्यालय में प्रस्तुत करने के साथ नगर निगम के अधिकारियों से समन्वय बनाकर एसटीपी की व्यवस्थाओं को और बेहतर करने की जरूरत है। जिलाधिकारी ने दो एसटीपी का निरीक्षण किया, जिसके दौरान उन्हें अपकमिंग की तीन शटर को तत्काल प्रभाव से ठीक कराने के निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने नगर निगम एवं जलकल विभागों के अधिकारियों से कहा कि इसके सुव्यवस्थित संचालन सुनिश्चित करायें। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी कानून व्यवस्था रमेश चन्द्र, अपर नगर आयुक्त सुशीला अग्रवाल, जीएम जलसंस्थान मन्जू रानी गुप्ता, अधिशासी अभियंता जलनिगम महाराज सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More