देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। डब्ल्यू.डब्ल्यू.ई. रेसलिंग के बेताज बादशाह श्खली्य से भी लंबे हरियाणा पुलिस में कार्यरत राजेश कुमार उर्फ महाबली गत दिन मथुरा के धार्मिक स्थलों के दर्शन हेतु मथुरा आए। देश के वह तीसरे लम्बे व्यक्ति माने जाते हैं।
बसपा नेता एवं पूर्व प्रधान चन्द्रभान सिंह पप्पू के जमुनापार स्थित आवास पर महाबली राजेश ने बताया कि रेसलिंग में भारत का नाम विश्व में रोशन करने के लिए वह कड़ी मेहनत और तैयारी कर रहे हैं। रेसलर खली सेतीन इंच लम्बे राजेश महाबली ने कहा कि बृज भ्रमण में उनको अभूतपूर्व प्यार मिला है, प्रभु श्रीकृष्ण की कृपा से ही मे मथुरा आया हूं। बृजवासी वास्तव में बहुत ही भाग्यशाली है, जिन्होंने ठाकुरजी की जन्मस्थली में जन्म लिया है। मथुरा की समूचे विश्व में एक खास पहचान है। बताया जाता है महाबली ने अपने परिवार के साथ मथुरा-वृन्दावन के प्रमुख मंदिरो में दर्शन किए। जमुनापार में महाबली का युवा नेता उदयभान सिंह, डा.श्याम वीर सिंह, शांति स्वरुप इंजीनियर, ज्ञान सिंह, रामवीर एड., झमन लाल नेता, राजू स्मिथ, विमल मास्टर, कमल यादव, जगजीवन राम, महेशचन्द्र, लाल ंिसंह, जितेन्द्र चन्द्र, विजय, दीपक, विजय लक्ष्मी प्रधान, अनुवाला प्रधान, नेहा प्रधान आदि ने जोरदार स्वागत किया। पूर्व प्रधान चन्द्रभान सिंह उर्फ पप्पू प्रधान ने महाबली को पुनरू मथुरा में आने का निमंत्रण दिया।













Related Items
गुरु पूर्णिमा को लेकर अतिक्रमण पर गरजा निगम का महाबली
सौंख में चला महाबली, हटाया अवैध अतिक्रमण