BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

आयकर विभाग ने दी चेतावनी, गलत आईटीआर भरने पर होगी ये कार्रवाई

आयकर विभाग ने दी चेतावनी, गलत आईटीआर भरने पर होगी ये कार्रवाईनई दिल्ली। आयकर विभाग ने बुधवार को वेतनभोगी करदाताओं को आगाह किया कि कर रिटर्न दाखिल करते समय अपनी आमदनी को छुपाए नहीं या कटौती और रियायतों को बढ़ा चढ़ाकर दर्ज नहीं करें और चेतावनी दी की गलत क्लेम करने वालों पर कर चोरी के मामलों की तरह कार्रवाई की जाएगी।

 

बुधवार को जारी एक पन्ने की सलाह में विभाग ने कहा, ‘‘करदाताओं को सलाह दी जाती है कि वे बेइमान मध्यस्थों के झूठे वादों या गलत सलाह का शिकार ना बनें, आयकर रिटर्न में गलत जानकारी भरने पर कर चोरी के मामलों की तरह कार्रवाई की जाएगी।’’

 

सलाह में कहा गया, ‘‘अगर इस तरह के गलत दावे सरकारी कर्मचारी या सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों के कर्मचारी करते हैं तो आचरण नियमों के तहत संबंधित सर्तकता विभाग को कार्रवाई के लिए मामला भेजा जाएगा।’’

 

इसमें कहा गया कि विभाग मध्यस्थों पर भी मुकदमा चला सकता है या उचित कार्रवाई के लिए मामले को दूसरी कानून प्रवर्तक एजेंसियों के पास भेज सकता है।

 

विभाग का बेंगलुरू स्थित केंद्रीकृत प्रोसेसिंग केंद्र आईटीआर के मामलों को स्वचालित नियम-आधारित तरीके से निपटाता है, जिसमें किसी कर्मचारी की कोई भूमिका नहीं होती है।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More