देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
घर घर भगवा छाया है, राम राज्य फिर आया है
मथुरा। बरसाना कस्बे में नव संवत्सर के मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सोमवार पथ संचलन एवं बौद्धिक कार्यक्रम आयोजित कर भारतीय परंपरा को आगे बनाए रखने का आव्हान किया। रविवार को बरसाना में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ की बरसाना नगर टीम और नन्दगांव खण्ड के स्वयं सेवकों ने मिलकर अपना भारतीय नव संवत्सर 2075 मनाया , जिसमें शाम 3 बजें से 4 बजे तक बुद्धसेन दीपचंद शिशु मन्दिर (स्कूल) में बौद्धिक रहा , बौद्धिक हमारे सह-विभाग बौद्धिक प्रमुख उपेन्द्र जी ने दिया । प्रथम परम् पूज्य आध्य सरसंघचालक जी को प्रणाम और ध्वज प्रणाम, डा. साहब , गुरूजी और भारत माता को पुष्प अर्पित , धूप, दीप प्रज्वलित, किया गया। उसके बाद अपने भारतीय नववर्ष और हिन्दुत्व पर प्रकाश डालते हुए ब्रह्मा जी की सृष्टि से लेकर चैत शुक्लपक्ष की प्रतिपदा यानि नववर्ष के विषय पर सत्ययुग , त्रेतायुग, द्वापर युग और कलिकाल तक नववर्ष पर प्रकाश डाला ।और विशेष रूप संघ के स्थापक परम पूज्य आध्य सरसंघचालक डॉ केशवराम बलिराम हेडगेवार जी का जन्मदिवस भी चैत शुक्लपक्ष प्रतिपदा नव संवत्सर के ही दिन हुआ और उनके जीवन पर प्रकाश डाला। उसके बाद शाम 4 बजे स्वयं सेवकों द्वारा नगर में पथ संचलन निकाला गया , पथ संचलन बुद्धसेन दीपचंद शिशु मन्दिर (स्कूल) से लेकर पुराना बस स्टैंड, नया बस स्टैंड से होते हुए मैन बजार ,बास मोहल्ला, रंगीली गली ,सुदामा चैक , बाग मौहल्ला से होते हुए बुद्धसेन दीपचंद शिशु मन्दिर (स्कूल) पर संपन्न हुआ ।पथ संचलन का जगह जगह नगर वासियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। पथ संचलन को देखने के लिए कस्वा वासी अपनी-अपनी छतों से नजर आ रहे थे। इस अवसर पर विस्तारक श्रीमान शरदजी , नगर संचालक रामेश्वर बजाज जी , खण्ड कार्यवाह घनश्यामजी, सह- खण्ड कार्यवाह टीकम सिंह जी , नगर कार्यवाह, व्यवस्था प्रमुख कुंज जी, बस्ती प्रमुख लव कुमार, तनूज, रासबिहारी गोस्वामी, प्रेम श्रोत्रिय, नरेंद्र सेठ, थाना प्रभारी सुनील कुमार तोमर , लक्ष्मण प्रसाद शर्मा ,व्यापार मंडल अध्यक्ष कृष्ण दयाल गौड (कोका पंडित) रविंद्र जादौन, श्री पाल महाराज डा. सुभाष, विक्की अग्रवाल आदि सैकड़ों लोग सम्मिलित रहे।













Related Items
MATHURA : स्वयंसेवकों ने निकाला नगर में पथ संचलन
आरएसएस ने शहर के कई स्थानों पर निकाला पथ संचलन
कस्बा में स्वंय सेवकों ने निकाला पथ संचलन, किये विचार व्यक्त