BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : स्वयंसेवकों ने निकाला नगर में पथ संचलन

मथुरा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की मथुरा महानगर इकाई ने विजयादशमी का उत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया। आज के दिन के महत्त्व को विस्तार से बताते हुए कहा बौद्धिककर्ताओं कहा कि भगवान राम इस राष्ट्र की आत्मा है जिन्होंने रावण रूपी अत्याचारी विचार का संहार किया था।
आज ही के दिन आरएसएस की स्थापना भी हुई थी इसीलिए आज का दिन स्वयंसेवकों के लिए और भी आनंददाई हो जाता है। इस दिन स्वयंसेवक गणवेश पहन कर पूरे नगर में घोष की धुन पे भ्रमण करके अपने समस्त समाज को सुरक्षा देने की प्रतिबद्धता को याद दिलाते हैं। स्वयंसेवक जब कदम से कदम  मिलाकर चल रहे थे तो उनका उत्साह और अनुशासन देखते ही बनता था।
चूंकि इस बार महानगर में दो जगह कार्यक्रम आयोजित किया गया था इसीलिए महानगर में दो अलग अलग स्थानों पर संचलन निकला था।
कृष्ण भाग का संचलन शिशु मंदिर दीनदयाल नगर से होलीगेट, चैक बाजार भरतपुर गेट होते हुए वापस शिशुमंदिर पर समाप्त हुआ जबकि बलराम भाग संचलन बीएसए कॉलेज से शुरू होकर कृष्ण विहार, जनकपुरी, महोली रोड होते हुए वापस बीएसए कॉलेज पर समाप्त हुआ।
इससे पूर्व सुबह 6 बजे से ही स्वयंसेवकों का पूर्ण गणवेश में आना शुरू हो गया था। सुबह 7 बजे सम्पत होने के साथ ही परम पवित्र भगवा ध्वज को यथा स्थान आरोहित किया गया, तत्पश्चात एकलगीत एवम् अमृत्वचन के बाद बौद्धिक हुआ एवम् सबसे अंत में संघ की प्रार्थना।
मुख्य शिक्षक राजू सिंह  मनीष सिंघल रहे। एकल गीत पुघ्डरिकाक्ष व किर्तिमोहन का रहा।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More