BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : संघ के स्वयंसेवकों ने बांटा राशन

मथुरा(केके पाठक)। कोरोना संकट के बीच जारी लाकडाउन में एक बडे तबके के लिए खाने पीने की वस्तुओं का इंतजाम करना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में एक दो नहीं बल्कि दर्जनों समाजसेवी संस्थाएं आगे आईं और लोगों को भोजन मुहैया कराने में जुट गईं। तमाम लोग व्यक्तिगत स्तर पर मदद को आगे आये। ऐसे में जिला प्रशासन के लिए इस प्रक्रिया को सुव्यवस्थिति रखना चुनौती बन गया। जिला प्रशासन ने पहले ऐसी 36 संस्थाओं को खाद्य सामग्री वितरित करने से रोक दिया जो लगातार इस काम को कर रहीं थी। हालांकि इनके संबंध में जिला प्रशासन को कुछ शिकायतें भी मिली थीं। इस सूचनी से बाहर रह गईं संस्थाएं भी मदद के काम में जुटी थीं। जो संस्थाएं प्रतिबंधित की गईं थी उन्होंने भी दूसरी संस्थाओं के साथ मिलकर काम करना शुरू कर दिया था। इसके बाद जिला प्रशासन ने नौ संस्थाओं की सूची जारी की और कहाकि सिर्फ ये संस्थाएं ही जरूरतमंदों को खाद्य सामग्री वितरण कर सकेंगी। इसके बाद ऐसे तमाम लोग फिर से मुश्किल में आ गये जिन्हें प्रतिबंधित की गईं संस्थाएं लगातार खाने पीने की वस्तुएं उपलब्ध करा रही थीं। जब इन संस्थाओं को इसकी जानकारी मिली तो प्रतिबंधित संस्थाओं ने पके खाने की जगह लोगों को राशन वितरित करना शुरू कर दिया है।
श्री राधाश्रय चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी गंगाधर अरोड़ा नेशनल टेक्सटाइल्स से अशोक कुमार गर्ग  एवं नवल किशोर जुगल किशोर टाल वाले नवल मोटर्स के परिवार द्वारा 21 परिवारों को आटा, चावल, दाल, चीनी, नमक का वितरण किया गया। आपदा राहत प्रबन्धन के 19 वें दिन जानकारी में आया कि कुछ परिवार ऐसे भी हैं जिनको समाजसेवीयों से भोजन मिल रहा था परन्तु जिला मुख्यालय से आदेश है कि जो नौ संस्था चिन्हित किए की गई हैं केवल वही संस्था भोजन वितरण करेंगी।
’अन्य सभी भोजन वितरित न करें । इसी आदेश को मानते हुए,’
जरूरत मंद 21 परिवारों को राशन समग्री का  वितरण किया गया है
’श्री राधाश्रय चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी गंगाधर अरोड़ा ने बताया कि अशोक कुमार गर्ग एवं उमेश चन्द्र अग्रवाल  गरीब एंव अहसास लोगों को भूखा नहीं रहने देंगे श्री राधाश्रय चैरिटेबल ट्रस्ट के ट्रस्टी गंगाधर अरोड़ा एवं गर्ग परिवार और नवल मोटर्स के स्वामी उमेश चन्द्र, गोकुल, कुसुम, गरीब परिवार की मदद मंे लगे हैं। राशन वितरण के कार्य में अशोक कुमार गर्ग, उमेश चन्द्र अग्रवाल, संस्कृत भारती के प्रान्त मन्त्री धर्मेन्द्र अग्रवाल, कान्ता प्रसाद, निखिल कुमार,  यशपाल , हरी शंकर अग्रवाल, हेमा, धनीराम आदि ने वितरण में सहयोग किया। ।

संघ के स्वयंसेवकों ने बांटा राशन
आरएसएस के श्रीजी नगर में स्वयंसेवकों ने आपसी सहयोग से राशन के पैकेटों का वितरण किया, इसके पहले श्रीजी नगर जिसमें बाकलपुर, गिरधरपुर आदि आसपास का इलाका आता है यहां स्वयंसेवकों ने प्रत्येक मोहल्ले कि गली गली में जाकर ऐसे परिवारों की सूची बनाई जिनके राशन कार्ड या तो हैं नहीं या बहुत दिनों से राशन ना लेने के कारण उनके नाम लाभार्थियों की सरकारी सूची में  से कट गए हैं, ऐसे 80 परिवारों को आगे आने वाले समय में भोजन की समस्या ना हो इस सोच को ध्यान में रख कर नगर के कार्यवाह धर्मेंद्र जी के नेतृत्व में स्वयंसेवकों ने राशन के पैकेट बनवाए और वितरित किए। राशन के पैकेट वितरण में सोशल डिस्टैंसिंग का भी खास ख्याल रखा गया, 1-1 मीटर की दूरी पर गोले बनाए गए थे जिसमें लाभार्थियों को खड़ा करके राशन के पैकेटों का वितरण किया गया। सभी लाभार्थियों को 10 दिन का राशन वितरित किया गया है व 10 दिन बाद पुनः सूचित कर राशन बांटने का निर्णय लिया गया है। इस अवसर पर विभाग प्रचारक गोविंद जी ने सभी लाभार्थियों को हाथ जोड़ कर परिवार समेत घर पर ही रहने का आग्रह किया। सेवाकार्य में सर्वश्री डॉ संजय, संघचालक सीपी शर्मा, गिर्राज, मोहनदास आदि उपस्थित थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More