BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

श्रद्धालुओं ने स्कूल वैन के ड्रावर के साथ की मारपीट

चंुगी चैराहा पर विवाद को सुलझाते पुलिसकर्मी वृंदावन। नगर के चुंगी चैराहा पर उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब दिल्ली जनकपुरी से दर्शन करने आए श्रद्धालुओं ने हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती विद्यालय के ड्राइवर से मारपीट कर डाली। चैराहे पर मौजूद दुकानदारों ने ड्राइवर को श्रद्धालुओं से बमुश्किल बचाया और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस से भी श्रद्धालुओं ने धक्का मुक्की की। उत्पाती श्रद्धालुओं को पुलिस बमुश्किल थाने लेकर पहुंची। जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह हनुमान प्रसाद धानुका सरस्वती विद्या मंदिर का ड्राइवर विष्णु कुमार उपाध्याय टाटा मैजिक वैन में बच्चों को परीक्षा के लिए विद्यालय ले जा रहा था। शनिवार की सुबह लगभग 11 बजे चुंगी चैराहा पर ही सामने से अपनी कार में आ रहे दिल्ली जनकपुरी निवासी श्रद्धालु गौरव व उनके परिजनों का गाड़ी निकालने को लेकर मैजिक वैन के ड्राइवर से विवाद हो गया। देखते ही देखते श्रद्धालुओं ने ड्राइवर के साथ मारपीट शुरु कर दी। श्रद्धालु इतने उग्र थे कि पुलिस के सामने ही झगड़ा करने से बाज नहीं आ रहे थे। जिन्हें स्थानीय लोगों ने बमुश्किल शांत कराया। हंगामा कर रहे श्रद्धालुओं को जब पुलिस थाने ला रही थी तो इन्होंने कई बार पुलिस के साथ भी खींचातानी की। मौके पर कई पुलिसकर्मी और पहुंचे  तब कहीं जाकर इन उग्र श्रद्धालुओं को थाने ले जाया गया। इस दौरान मौके पर बड़ी संख्या में राहगीरों की भीड़ जुट गई। जिससे काफी देर तक बाधित रही। इधर साथी के साथ मारपीट की सूचना पर हनुमान प्रसाद धानुका के अन्य ड्राइवर भी थाने में पहुंच गए और कार्यवाही की बात कहने लगे। काफी देर तक हनुमान प्रसाद धानुका के स्टाफ और श्रद्धालुओं के बीच वार्ता का दौर चला। इस बीच थाने में ही पीड़ित ड्राइवर बातचीत के दौरान रोता हुआ दिखाई दिया। जिससे साफ लग रहा था कि श्रद्धालुओं ने किस तरह इस ड्राइवर के साथ मारपीट की है। वैसे भी दिल्ली के श्रद्धालुओं का यहां आकर झगड़ा करना आम बात है इससे पहले भी दिल्ली के श्रद्धालु यहां आकर स्थानीय लोगों एवं पुलिस से उलझते रहे हैं। मामले में राजीनामा के प्रयास होते दिखाई दिए। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More