BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सौ सैय्या अस्पताल में निरीक्षण को पहुंची आई.आई.एम.एस. की टीम

फोटो परिचय 01-सौ सैय्या संयुक्त चिकित्सालय निरीक्षण करते को आई.आई.एम.एस. टीम के सदस्य 4 दिन तक अस्पताल में चिकित्सा सुविधाओं एवं एसटीपी, सीवर सहित 47 बिन्दुओं पर जांच कर शासन को रिपोर्ट देगी टीम 

4 सदस्यीय टीम में इलोक्ट्राॅनिक इंजीनियर, शिविल इंजीनियर, आर्किटेक्ट शामिल

वृंदावन। नगर के सौ सैय्या संयुक्त चिकित्सालय में मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से शनिवार को आई.आई.एम.एस. की टीम सौ सैय्या अस्पताल पहुंची। जहां टीम ने अस्पताल के विभिन्न क्षेत्रों में निरीक्षण किया। यह 4 सदस्यीय टीम यहां 4 दिन तक मरीजों के दृष्टिकोण से विभिन्न चीजों पर सर्वे करेंगी। जिसके बाद टीम अपनी रिपोर्ट शासन को भेजकर नवंबर 2018 तक कार्य को अमलीजामा पहनाया जाएगा। इस संबंध में सौ सैया चिकित्सालय के सीएमएस डाॅ. ए.के. गुप्ता ने बताया कि आई.आई.एम.एस. की टीम बिल्डिंग में एसटीपी, सीवर सहित 47 बिंदुओं पर अपनी रिपोर्ट शासन को देंगे। जिसके बाद नवंबर 2018 तक सभी कार्य को कंप्लीट कराया जाएगा। आई.आई.एम.एस. टीम की हेड नीता गिडवानी ने बताया कि मरीजों को किस तरह बेहतर सुविधा दी जाए इसके लिए यहां हमारी टीम 4 दिन तक सर्वे करेगी। बताया कि जब एक मरीज यहां आए तो उसे पीने का पानी, बैठने के लिए कुर्सियां होनी चाहिए। वहीं मरीजों को नंबर न लगाना पड़े इसके लिए टोकन की व्यवस्था भी होनी चाहिए। यहां पंखा और लाइट की समुचित व्यवस्था होनी चाहिए। इन्हीं के साथ अन्य बिन्दुओं पर हम 4 दिन तक यहां सर्वे करेंगे। टीम में आर्किटेक्ट जावेद, सिविल इंजीनियर शशि भूषण, इलेक्ट्रॉनिक इंजीनियर अरविन्द आदि हैं। टीम की हैड गीता गीडवानी ने बताया कि अस्पताल में 4 दिन तक टीम सर्वे कर अपना प्रस्ताव शासन को भेजेगी। स्वीकृति मिलने के बाद नवंबर 2018 तक कार्य कंप्लीट कराया जायेगा। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More