देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
आत्म निर्भर’ ने 150 महिलाओं को किया सम्मानित
मथुरा। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आत्म निर्भर संस्था ने 150 से अधिक महिलाओं को सम्मानित किया। संस्था महिलाओं को ड्राइविंग में आत्मनिर्भर बनाने का काम कर रही है। संस्था का मथुरा में यह पहला सम्मेलन था। आत्म निर्भर की सोच है कि नेटवर्क ही नेट वर्थ है। इस सम्मलेन में मथुरा की 150 से अधिक व्यापारिक महिलाएं उपस्थित थीं। उसके लिए दिल्ली से खास तौर पर डिजिटल मार्केटिंग एक्सपर्ट इशिता शर्मा और अपना व्यापर सफलता पूर्वक चला रहीं स्मिता मिश्रा ने भाग लिया। इन दोनों से सभी महिलाओं ने प्रेरणा ली और कई नई र्चीं सीखीं। सम्मलेन के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के एडिशनल ट्रांसपोर्ट कमिश्नर वी.के. सिंह और पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मनीषा गुप्ता ने कहाकि आत्म निर्भर एक मुहिम है। महिलाओं को स्वतंत्र बनाने का आत्म निर्भर का पहला पड़ाव है, स्कूटर ड्राइविंग स्कूल जो कि इस समय तीन शहरों में चल रहा है और जल्द ही पूरे उत्तर प्रदेश में अपनी शाखाएं खोलने जा रहा हैं। आत्म निर्भर द्वारा अब तक मथुरा, जयपुर और भरतपुर में 500 से अधिक महिलाओं को स्कूटर चलना सिखाया गया है।
आत्म निर्भर ने आत्म निर्भर वीमेन एसोसिएशन मथुरा का भी उद्घाटन किया इस एसोसिएशन के अंतर्गत अलग अलग शहर में अपना व्यापर कर रहीं महिलाओं को प्रेरित किया जायेगा और हर पड़ाव पर उनकी मदद की जाएगी कि वो कैसे अपने व्यापर को आधुनिक बना सकती हैं। आत्म निर्भर सिर्फ एक प्रयास हैं महिलाओं को जोड़ने का और साथ आगे बढ़ने का इस कार्यक्रम में आत्म निर्भर की सहायक रहे खजानी इंस्टिट्यूट, मारुती ड्राइविंग स्कूल, उमा मोटर्स, ब्रजेश्वरी हौंडा, वि अल सी.सी का सहयोग रहा।













Related Items
गंभीर, हार्दिक, सहवाग और इरफान पठान ने दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
राष्ट्रीय एकता दिवस रन फॉर यूनिटी का हुआ आयोजन
विश्व किडनी दिवस, जानिए किडनी डिजीज से जुड़ी अहम बातें