BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

द्वारिकाधीश मंदिर में हुआ होली का धमाल

द्वारिकाधीश में भक्तों के साथ प्रभु खेली खेलते हुए मथुरा। आज रंगभरनी एकादशी पर मथुरा के प्रसिद्ध द्वारिकाधीश मंदिर में राजभोग के दर्शन के साथ ही सुबह दस बजे से रंग-गुलाल खूब उड़ा। मंदिर के अंदर मौजूद पुजारियों द्वारा श्रद्धालुओं पर टेसू के चहकते पीले फूलों का रंग डाला तो बाहर रंग गुलाल में सराबोर श्रद्धालु अलग ही नजर आ रहे थे। पूरे मंदिर प्रांगण में सुबह से ही होली का माहौल बनता जा रहा था। लोग होली के रसियाओं पर नाच-गा रहे थे। महिलायें होली के गीतों पर खूब नाच-गा रही थीं। होली के रसिया बने लोग अपनी-अपनी तान छेड़ रहे थे। पूरे मंदिर प्रांगण में हरे, लाल, पीले रंग के गुलाल की वर्षा हो रही थी। दूर-दूर से आये भक्त प्रभु द्वारिकानाथ के दरबार में होली के इस आयोजन को लेकर अपने को धन्य समझ रहे थे। रंग, अबीर, गुलाल एक-दूसरे पर फंैका जा रहा था तो मंदिर के अंदर से भी रंग-गुलाल भक्तांे पर डाला जा रहा था। प्रभु द्वारिकाधीश आज भक्तों के संग होली खेल रहे थे। दूर-दूर से श्रद्धालु आये हुये थे। लगभग एक घंटे तक मंदिर प्रांगण में यह आयोजन चलता रहा। शहर कोतवाली पुलिस भी इस मौके पर मौजूद थी। जगह-जगह पुलिस बल तैनात था ताकि किसी के साथ कोई अभद्रता न हो पाये। महिलाओं और दूर से आये श्रद्धालुओं का भी पूरा ख्याल रखा जा रहा था। संपूर्ण मंदिर प्रांगण होली के रंग में रंगा था। 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More