देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
9 मार्च को दिल्ली जाने वाली पदयात्रा में शामिल होने का किया अह्वान
वृंदावन। नगर के गोपीनाथ बाजार स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर प्रांगण में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन के बैनर तले कार्यक्रम आयोजित किया गया। शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने देश में बढ़ रही जनसंख्या को लेकर चिंता व्यक्त की गई। साथ ही संस्था के पदाधिकारियों ने जनसंख्या नियंत्रण कानून बनाने की मांग की। जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की संयोजक ममता सहगल ने कहा कि जिस तरह से देश मे बढ़ती आबादी के कारण हमारे संसाधन घटते जा रहे हैं और जनसंख्या बढ़ती जा रही है यह चिंता का विषय है। इस पर लगाम लगाना जरूरी है जनसंख्या वृद्धि के कारण बच्चों को रोजगार नहीं है पढ़ने के लिए एजुकेशन इंस्टिट्यूट तो है पर एडमिशन नहीं है। उन्होंने आगामी 9, 10 और 11 मार्च को दिल्ली जाने वाली पद यात्रा में शामिल होकर कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वाहन किया है। वहीं संस्था के अध्यक्ष अनिल चैधरी ने बताया कि जनसंख्या समाधान फाउंडेशन द्वारा पिछले 3 वर्षों से सरकार से एक सख्त जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग की जा रही हैं। देश में जिस तेजी से आबादी बढ़ रही है हम चीन को पीछे छोड़ देंगे। देश में बढ़ रही जनसंख्या के कारण हमारा देश गरीबी बेरोजगारी और भुखमरी के कगार पर है। बृज क्षेत्र के प्रभारी गोविंद नारायण त्रिपाठी ने भी विचार व्यक्त करते हुए कहा कि
9 मार्च को ब्रज क्षेत्र से पदयात्रा का आयोजन कर रहे हैं जिसमें हम संसद पर जाकर सख्त कानून की मांग करेंगे। इस अवसर पर जगदीश प्रसाद शर्मा, महंत किशन गिरी, सुरेश शमार्, जय शर्मा, महेंद्र नारायण दास, वीरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।













Related Items
खराब कानून व्यवस्था के कारण हरियाणा के हालात बेहद चिंताजनक, पुलिस पर सीएम की पकड़ नहीं : दुष्यंत चौटाला
अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस: भारत में क्या है बाल श्रम की स्थिति, क्या है कानून और पुनर्वास कार्यक्रम
अल्पसंख्यक कानून को चुनौती, सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका