BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नींद की झपकी आने से बोल्वो बस ने तोड़ी रैलिंग, लटकी नीचे

नींद की झपकी आने से बोल्वो बस ने तोड़ी रैलिंग, लटकी नीचे मथुरा। थाना बलदेव क्षेत्र अंतर्गत आज सुबह यमुना एक्सप्रेस-वे के माइल स्टोन 128 पर दिल्ली जा रही बाॅल्वो बस चालक को नींद की झपकी आने से डिवाइडर तोड़ती हुई नीचे लटक गई। जिसमें मामूली रूप से तीन लोग घायल हो गए। जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार यमुना एक्सप्रेस वे पर बाॅल्वो बस गुरुवार सुबह के वक्त लखनऊ से सवारियां लेकर दिल्ली जा रही थी। थाना बलदेव क्षेत्र में माइल स्टोन 128 के पास बस चालक को नींद की झपकी आ गई। इससे अनियंत्रित बस रेलिंग तोड़कर नीचे की ओर चली गई। बलदेव थाना पुलिस के अनुसार बस में सवार जनप्रीत निवासी फतेहगढ़ और रविन्दर निवासी साहिबाबाद समेत तीन लोग घायल हो गए। इस हादसे के बाद बस के चालक और परिचालक बस को छोड़ कर भाग गए। सूचना पर पहुंचे पुलिस व एक्सप्रेस वे कर्मियों ने घायलों को उपचार को अस्पताल भेज दिया। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More