BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

यमुना एक्सप्रेस वेः ड्राइवर को आई झपकी, ट्रोला में जा घुसी बस

मथुरा। यमुना एक्सप्रेस वे पर झपकी एक बार फिर बडे हादसे का कारण बनने से बच गई। गनीमत रही कि जिस समय हादसा हुआ बस में सवारियां नहीं थीं। बस चालक मजदूरों को बिहार छोडने के बाद वापस लौट रहा था। बस के चालक को झपकी लगने से बस आगे चल रहे ट्रोला में जा घुसी।

हादसे में बस बुरी तरह क्षत्रिगस्त हो गई। बस का चालक घायल अवस्था में बस के अंदर फंस गया और काफी देर तक अंदर ही तडपता रहा। कड़ी मशक्कत व गैस कटर से बस में फंसे चालक को बमुश्किल बाहर निकाला गया। हालत गंभीर देख चालक को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। इस बीच करीब एक घंटे तक चालक अंदर तडपता रहा।


जनपद बागपत के बढौत निवासी चालक खुशीराम अपने सहायक चालक भगवान सिंह निवासी हरिद्वार के साथ दिल्ली से प्रवासी मजदूरों को बिहार छोड़ने के बाद बस को लेकर यमुना एक्सप्रेस वे पर से होकर वापस लौट रहे थे। सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 80 के समीप रविवार सुबह चालक की झपकी लग गई। इतने में बस आगे चल रहे ट्रोला में घुस गई।

जिससे चालक खुशीराम के पैर स्टेयरिंग के बीच में फंस गए। सूचना पर पुलिस व एक्सप्रेस वे कर्मी गैस कटर व एंबुलेंस लेकर आ गए। बस में फंसे चालक को बाहर निकालने का प्रयास करने लगे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More