देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन सम्पन्न कराने को नियुक्त गए है स्टेटिक-सेक्टर मजिस्टेªट: डीएम
नकल मिलने पर कक्ष निरीक्षक तथा केेन्द्र व्यवस्थापक को होगी जेल
संवेदनशील, अतिसंवेदनशील केन्द्रों पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स तैनात होगा-एसएसपी
मथुरा। आगामी 06 फरवरी से हाईस्कूल तथा इण्टरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन, निष्पक्ष तथा शान्तिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्र्रशासन द्वारा प्रभावी रणनीति अपनायी गई है, जिसके लिए बीएसए डिग्री कॉलेज में स्टेटिक तथा सेक्टर मजिस्टेªट की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला मजिस्टेªट सर्वज्ञराम मिश्र ने कहा कि बोर्ड परीक्षा को निष्पक्ष, नकलविहीन तथा शान्तिपूर्ण संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि शासन द्वारा निर्देशों के क्रम में बोर्ड परीक्षाओं का हर हालत में नकलविहीन संपन्न कराने के लिए स्टेटिक तथा सेक्टर मजिस्टेªट नियुक्त किये गये है, जो परीक्षा के दौरान परीक्षा केन्द्रों का सतत एवं प्रभावी निरीक्षण करके नकल विहीन एवं शान्तिपूर्ण परीक्षाएं संपन्न करायेंगे। प्रत्येक सेक्टर मजिस्टेªट अपने सेक्टर के परीक्षा केन्द्र पर शान्तिपूर्ण, नकल विहीन तथा नकल विहीन परीक्षाएं संपन्न कराने हेतु व्यक्तिगत रूप से उत्तरदायी होंगे। परीक्षा केन्द्र के अन्दर और बाहर व्यक्तिगत अथवा सामूहिक नकल या नकल के प्रयास को पूरी तरह से रोकने का उत्तरदायित्व संबंधित स्टेटिक तथा सेक्टर मजिस्टेªट का होगा। उन्होंने बताया कि नकल होने की जानकारी मिलने पर संबंधित कक्ष निरीक्षक तथा केन्द्र व्यवस्थापक के विरूद्ध मुकद्दमा दर्ज कराकर सीधा जेल भेजा जायेगा।
उन्होंने निर्देश दिये कि प्रत्येक मजिस्टेªट अपने परीक्षा केन्द्र पर यह सुनिश्चित करायेंगे कि परीक्षा केन्द्र के 200 मीटर परिधि में परीक्षा कार्य से जुडे व्यक्ति के अतिरिक्त कोई भी व्यक्ति अथवा व्यक्तियों का समूह उपस्थित नहीं रहेगा। कोई भी व्यक्ति अथवा व्यक्तियों का समूह इस अवधि में न तो साइबर कैफे, फोटो कॉपियर का प्रयोग करेगा और न ही किसी को प्रयोग करने के लिए प्रेरित करेगा। परीक्षा केन्द्र पर केन्द्र व्यवस्थापक के अतिरिक्त न तो कोई व्यक्ति और न ही व्यक्तियों का समूह इलेक्ट्रोनिक डिवाइस तथा मोबाइल, कैलकुलेटर का प्रयोग नहीं करेगा और न ही किसी को प्रयोग हेतु प्रेरित करेगा। यदि कोई व्यक्ति अथवा व्यक्तियों का समूह उक्त का उल्लंघन करता हुआ पाया जाता है तो उसके विरूद्ध तत्काल स्थानीय पुलिस की सहायता लेकर कार्रवाही सुनिश्चित करायेंगे।
जिला मजिस्टेªट ने बताया कि यदि परीक्षा केन्द्र पर सामूहिक नकल की सूचना अथवा नकल का संदेह होने पर संबंधित केन्द्र व्यवस्थापक तथा कक्ष निरीक्षक के विरूद्ध संबंधित थाने में प्राथमिकी दर्ज करायी जायेगी। स्टेटिक तथा सेक्टर मजिस्टेªट उत्तर पुस्तिकाओं की संख्या का मिलान करेंगे। किसी प्रकार की विसंगति पाये जाने पर तत्काल उत्तरदायी के विरूद्ध कार्रवाही करके जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला प्रशासन को अवगत कराना सुनिश्चित करेंगे। परीक्षा केन्द्रों के औचक निरीक्षण के दौरान सीसीटीवी कैमरे के प्रभावी रूप से कार्य करने तथा संचालित होने की जांच अवश्य करेंगे। संवेदनशील व अति संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों पर सीसीटीवी कैमरे फुटेज, रिकॉर्डिंग की जांच निश्चित रूप से करेंगे। परीक्षा केन्द्र पर तैनात व्यवस्थापक, वाह्रय केन्द्र व्यवस्थापक को पूरी परीक्षा अवधि की सीसीटीवी फुटेज, रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखने के निर्देश दिये। जिससे आवश्यकता पड़ने पर सीसीटीवी फुटेज व रिकॉर्डिंग का परीक्षण कराया जा सके।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक स्वप्निल ममगाई ने कहा कि बोर्ड परीक्षाओं को नकल विहीन संपन्न कराने के लिए सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर निष्पक्षकता के साथ संपन्न कराया जायेगा। संवेदन तथा अतिसंवदेनशील परीक्षा केन्द्रों पर अतिरिक्त फोर्स तैनात किया जायेगा। नकल कराने में संलिप्त व्यक्तियों तथा नकल माफियाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाही सुनिश्चित की जायेगी। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी पवन कुमार गंगवार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, नगर मजिस्टेªट डा0 बसंत अग्रवाल, जिला विद्यालय निरीक्षक डा0 अरूण कुमार दुबे सहित संबंधित परीक्षा केन्द्रों पर नियुक्त किये गये स्टेटिक तथा सेक्टर मजिस्टेªट उपस्थित थे।













Related Items
निष्पक्ष जांच भी उनसे करवाई जा रही है, जो खुद कठघरे में खड़े हैं: अखिलेश यादव
MATHURA : गढ़सोली पंचायत प्रकरण की निष्पक्ष जांच की जायेः भाकियू
ऊर्जा मंत्री पहुंचे पीड़ित परिवार के घर-कहा होगी निष्पक्ष जांच