देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More500 जरूरतमंदों को प्रतिदिन भोजन देते शनिधाम महंत
मथुरा। ब्रज में 10 किलोमीटर लम्बी तिरंगा यात्रा के अतिथि थे अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद के पौते अमित आजाद। उन्होंने बताया कि शहीद वंशज उनका सपना पूरा करने के लिए गुलाम भारत में बनी हिन्दुस्तान रिपब्लिकन आर्मी चला रहे हैं। शहीदों के विचारों को युवाओं तक पहुंचाना, राजनीति शुद्ध करना व हर जिले में सौ फुट ऊंचे पोल पर 24 घंटे तिरंगा फहराना उनका लक्ष्य है।
आजाद ने कहा कि शहीद आजाद जी ने आजाद हैं और आजाद ही रहेंगे का घोष किया था। शहीद वंशज उनके नारे पर अमल करते हैं। पार्टियों ने पद देने को कहा, लेकिन हम सभी अराजनीतिक हैं। युवा देश का भविष्य हैं। इसे आधार मान उन्हें शहीद संदेश दे रहे हैं। राजनीति में पनप रहे गलत माहौल को रोकने की जिम्मेदारी सभी की है। इसे सभी समझें। 100 फुटे ऊंचे तिरंगा लहराने की लम्बे समय से मांग है, लेकिन अभी सिर्फ हरियाणा के 3 जिलों में ही यह व्यवस्था हुई है। बाकी देश को इंतजार है।
तिरंगा यात्रा निकाल इण्डिया बुक रिकार्ड में ब्रज का नाम दर्ज करा चुके शनिधाम मुडे़सी महंत विजयानंद सरस्वती ने प्रतिदिन 500 जरूरतमंदों को भोजन देना शुरू कर दिया है। सरस्वती ने श्री सिद्धि शनि मंदिर सेवा न्यास व लोकोपचार सेवा वाटिका फाउण्डेशन की ओर से प्रतिदिन एक हजार जरूरतमंदों को फ्री भोजन देने के लिए भोजन बैंक का शुभारंभ शहीद वंशजों से कराया था। उसी दिन से वितरण चालू है। गुरुवार को जंक्शन के 7 नवंबर एवं सेकेण्ड एंट्री पर रोटी सब्जी बांटीं। महंत ने श्रीश्री विद्याधाम श्री सिद्धि शनि मंदिर मुड़ेसी की ओर से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओं का कार्य आरंभ कर दिया। भोजन यज्ञ में महंत नानकगिरि, बिजेंद्र सिंह, धर्मेंद्र गर्ग आदि योगदान दे रहे हैं।

भोलेश्वर उपमन्यु













Related Items
यमुनापार में सक्रिय लूटपाट करने वाले गैंग का खुलासा, आठ दबोचे
मथुरा में सक्रिय हैं अंतरराज्यीय मोटरसाइकिल चोर गैंग
जनपद में दो हजार से कम हुई सक्रिय मरीजों की संख्या