BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

मासूम पर गिरा बिजली का खंभाःदर्दनाक मौत

मासूम पर गिरा बिजली का खंभाःदर्दनाक मौतहरा पेड़ गिरने से खंभा हुआ क्षतिग्रस्त

पूर्व सांसद के पुत्र कटवा रहे थे हरा पेड़

मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र स्थित शाॅहकुंज कॉलोनी में बिजली का खंभा गिरने से एक 3 वर्षीय मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के अनुसार शाॅहकुंज कॉलोनी निवासी यमलेश का ढाई वर्षीय पुत्र योगेश शुक्रवार करीब 3 बजे घर के बाद गेट के पास खेल रहा था। वहीं पास में पूर्व राज्यसभा सांसद आरएन आर्या का भी मकान है। पूर्व सांसद मकान के बाहर एक हरा पेड़ खड़ा हुआ था। उस पेड़ से पूर्व सांसद के यहां गाड़ी पार्क करने में दिक्कत होने के कारण पूर्व सांसद के बेटे ने हरे पेड़ को बिना किसी अनुमति के कटवा रहे थे। बताते हैं कि जैसे ही पेड़ कटा वैसे ही बिजली के खंभे पर गिरा तो पेड़ के भार से बिजली का खंभा सामने खेल रहे बच्चे के ऊपर गिर गया। बालक के परिजनों ने बताया कि उन्होंने हरा पेड़ काटने को मना किया था लेकिन पूर्व सांसद के पुत्र रूके नहीं। मृत बालक के परिजनों की शिकायत पर हाईवे पुलिस ने पूर्व सांसद के एक पुत्र को हिरासत में ले लिया लेकिन शाम होते-होते पूर्व सांसद के परिजनों ने किसी प्रकार सेटिंग करके मामला बना लिया,इसके बाद बालक के पिता ने कार्रवाई कराने से इंकार कर दिया तो पुलिस ने पूर्व सांसद के पुत्र को शाम को ही छोड़ दिया।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More