देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
पांच फरार आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस कर रही कसरत
मथुरा। थाना बल्देव क्षेत्र स्थित नगला घड़ी में सगाई समारोह के दौरान मारपीट करके पिस्टल और अंगूठी लूटकर ले जाने वाले लोगों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार करके लूटी हुई पिस्टल को बरामद कर लिया है। इस संबध में प्रेसवार्ता के दौरान जानकारी देते हुए एसपी ग्रामीण आदित्य शुक्ला ने बताया कि विगत 7 दिसंबर को कृपाल सिंह पुत्र रामखिलाड़ी निवासी गढी खांडा,बल्देव एक सगाई समारोह में शामिल होने के लिए पास के ही गांव नगला घड़ी में गया था। उस दौरान पुरानी रंजिश होने के कारण वहां मिले केहरी सिंह,सत्यवीर सिंह,रामवीर सिंह,अनेक सिंह,सत्यभान सिंह और चन्द्रभान सिंह निवासीगण नगला पैंठा मादौर,बल्देव ने उसे सगाई समारोह स्थल पर ही पकड़ लिया था। पीड़ित के साथ जमकर मारपीट करते हुए लाइसेंसी पिस्टल और सोने की अंगूठी को लूटने के बाद आरोपी वहां से फरार हो गए थे। बताया कि सीओ महावन श्रीमति आलोक दूबे के नेतृत्व में थाना प्रभारी सूरजप्रकाश शर्मा ने मुखबिर की सूचना मिलने पर कैलाश पुल से केहरी सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पक़ड़े गए आरोपी के पास से लूटी गई लाइसेंसी पिस्टल बरामद कर ली है। सीओ महावन श्रीमति दूबे ने बताया कि फरार चल रहे अन्य आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।













Related Items
लूटी गई मोटरसाइकिल के साथ दो युवक गिरफ्तार
अन्तर्राज्यीय बदमाश मन्नू ने लूटी थी कारोबारी की डिजायर
कार के अंदर मिला युवक का शव, पिस्टल हुई बरामद