देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। थाना छाता में पांच अप्रैल को किराना व्यापारी से डिजायर लूट की घटना का खुलासा करते हुए पुलिस ने अन्तर्राज्यीय इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त मोटर साईकिल तथा असलाह की बरामदगी की गई है।
पांच अप्रैल को एन.एच. दो पर फरीदाबाद के एक किराना व्यवसायी मदन मोहन की सफेद डिजायर कार को छह बदमाशों ने हथियारों के बल पर अकबरपुर पुल पर छीन लिया था। इस सम्बन्ध में वादी मदन मोहन ने थाना छाता पर तीन बाईक पर सवार छह अज्ञात बदमाशो के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इससे पहले 12. अप्रैल को घटना में शामिल दो आरोपियों को लूटी गयी कार व अन्य सामान के साथ गिरफ्तार कर लिया था। इस घटना में शामिल चार आरोपी फरार चल रहे थे। मन्नू ठाकुर पूर्व में भी जनपद मथुरा पलवल फरीदाबाद में लूट की घटनाएं कर चुका है तथा इसके द्वारा पुनः कोई घटना करने सम्बन्धी सूचना पुलिस को प्राप्त हो रही थी। मन्नू की गिरफ्तारी पर एसएसपी की ओर से 25 हजार का इनाम घोषित किया गया था।
गैंग लीडर मन्नू ठाकुर पुत्र हरि सिंह ठाकुर निवासी लीखी थाना हसनपुर जिला पलवल हरियाणा को लूट की घटना में प्रयुक्त अपाचे मोटर साईकिल तथा असलाह के साथ ग्राम गौहारी के पास गिरफ्तार कर लिया। थाना छाता पुलिस को सांय गश्त के दौरान यह सूचना मिली कि डिजायर लूट के मुकदमे से सम्बन्धित अभियुक्त मन्नू कोसी की तरफ से लूट मे प्रयुक्त मोटर साईकिल ग्रे रंग की अपाचे को चलाकर मथुरा की तरफ जा रहा है, तब पुलिस दौताना पुलिस चैकी के पास पहुंच कर चैकिंग करने लगी। पुलिस को चैकिंग करते हुए देखकर मोटरसाइकिल सवार ने गौहारी की तरफ भागने का प्रयास किया तो पुलिस टीम द्वारा अपाचे मोटरसाइकिल सवार का पीछा किया, मोटरसाइकिल सवार मोटरसाइकिल को छोडकर गौहारी की तरफ भागने लगा। पुलिस द्वारा भागते हुए मन्नू को पकड लिया तथा तलाशी लेने पर लूटी हुयी डिजायर कार की आरसी व लूट मे प्रयुक्त मोटरसाईकिल तथा एक तमंचा व कारतूस बरामद कर लिया ।













Related Items
भारत के पवित्र तीर्थ स्थलों की रूह: कंक्रीट और कारोबारी बाजार को भेंट
वारदातः युवक को घायल कर चेन लूट ले गए बदमाश
पोशाक कारोबारी की पत्नी की हत्या, कारोबारी की हालत गंभीर