देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
पुलिस ने धमकी देने वाले को किया गिरफ्तार,घटना में प्रयुक्त तमंचा बरामद
मथुरा। थाना बरसाना क्षेत्र स्थित नन्दगांव में घर के अंदर युवक की हत्या नहीं की गई थी,बल्कि उसे आत्महत्या करने के लिए मजबूर किया गया था। इस संबध में प्रेसवार्ता करते हुए एसपी ग्रामीण आदित्य कुमार शुक्ला ने बताया कि पिछले मंगलवार की सुबह 22 वर्षीय भारत चैधरी पुत्र देवीराम निवासी नन्दगांव का शव कमरे के अंदर रक्तरंजित हालत में पड़ा हुआ मिला था। मृतक के परिजनों ने गोली मारकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया था। बताया कि सीओ गोवर्धन जगवीर सिंह चैहान के नेतृत्व में जांच के दौरान प्रभारी निरीक्षक इंद्रेश भदौरिया को अहम सुराग हाथ लगे तो मृत युवक के परिजनों ने भी पुलिस का सहयोग किया। पुलिस ने नन्दगांव में ही रहने वाले ईसाक खां पुत्र दीना खां को गिरफ्तार कर लिया। एसपी ग्रामीण ने बताया कि पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर ईसाक खां ने बताया कि मृतक भारत चैधरी गांव की ही रहने वाली महिला हकीमन पत्नी शिब्बो से बातें करता था। आरोपी ने बताया कि उसने मृत युवक को धमकी दी थी कि वह उसे बलात्कार के झूठे मामले में फंसा देगा। इसी से डर कर युवक ने घर में रखे खुद के ही तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस ने मृतक के घर से घटना में प्रयुक्त तमंचा और नाल में फंसा हुआ खोखा कारतूस बरामद कर लिया है। पुलिस ने पकड़े गए आरोपी को जेल भेज दिया है।













Related Items
पत्नी के साथ बलात्कार के प्रयास का लगाया आरोप, दी तहरीर
बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कर लाखों की ठगी करने वाले महिला-पुरूष गिरफ्तार
बलात्कार की रिपोर्ट दर्ज कर लाखों की ठगी करने वाले महिला-पुरूष गिरफ्तार