BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बृज तीर्थ विकास परिषद् सहित प्रशासनिक अधिकारियों पर लगाया मनमानी का आरोप

परिक्रमा मार्ग स्थित कृष्णा कुटीर में धर्म रक्षा संघ की आयोजित बैठक को सम्बोधित करते श्रीवत्स गोस्वामी वृंदावन। बांके बिहारी मंदिर में दर्शन समय वृद्धि एवं ठाकुर बाँके बिहारी जी को जगमोहन में विराजमान करने आदि को लेकर चल रहे प्रशासन व सेवायत गोस्वामियों के बीच विवाद में धर्म रक्षा संघ ने बैठक कर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की।

शुक्रवार का परिक्रमा मार्ग स्थित कृष्णा कुटीर में धर्म रक्षा संघ के बैनरतले राधा रमण मंदिर के सेवाधिकारी  श्रीवत्स गोस्वामी की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। धर्म रक्षा संघ के पदाधिकारियों ने बांके बिहारी मंदिर मैं दर्शन समय वृद्धि के साथ प्रशासन के अन्य सभी प्रस्तावों पर आपत्ति दर्ज करा विरोध किया गया।

वक्ताओं ने कहां की मंदिर की प्राचीन परंपराओं एवं प्राचीन समय सारणी को लेकर किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ या बदलाव नहीं होने देंगे।

तटिया स्थान के संत बाबा मदन बिहारी दास ने कहा कि ठा. बांके बिहारी मंदिर की सेवा पूजा में सीधे हस्तक्षेप करने के कारण सरकार और प्रशासन की मंसा पर शक होता है। कहीं मंदिरों के सरकारी करण की प्रारम्भिक प्रक्रिया तो नहीं। बैठक की अध्यक्षता करते हुये श्रीवत्स गोस्वामी ने कहा कि बृज तीर्थ विकास परिषद् सहित सभी प्रशासनिक अधिकारी सीएम तक बृजवासियों की भावना न पहुंचाकर अपनी मनमानी पर उतारू हैं। जिससे वृन्दावन के अस्तित्व पर खतरा मडरा रहा है। आचार्य बद्रीश एवं धर्म रक्षा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सौरव गौड़ ने कहा कि धर्म रक्षा संघ वृंदावन के स्वरूप को लेकर आवाज उठाता रहा है। उन्होंने बृज तीर्थ विकास परिषद पर नगर की उपेक्षा का आरोप लगाने के साथ ही कहा कि बांके बिहारी मंदिर में दर्शन समय वृद्धि के अलावा प्रशासन के अन्य सभी प्रस्तावों का हम विरोध करते हैं। बांके बिहारी मंदिर में प्राचीन काल से ही दर्शनों के लिए 8 घंटे का समय चला रहा है। जिसमें हम प्रशासन को परंपराओं और संस्कृति से खिलवाड़ नहीं होने देंगे उन्होंने इस लड़ाई को सड़क से लेकर उच्च न्यायालय तक ले जाने की बात कही।

इस अवसर पर डाॅ. अभिषेक शर्मा, रविकान्त गौतम, डाॅ. नरेश शर्मा, श्रीदास प्रजापति, कृाष्र्णि, नागेन्द्र दत्त गौड़, सुरेश चन्द शास्त्री, राजकिशोर भारती, गोपेश गोस्वामी, देवेन्द्रनाथ गोस्वामी, विनय त्रिपाठी, संजीव गोस्वामी, रमण बिहारी गौतम, बालकृष्ण गोस्वामी, यादवेन्द्र बल्लभ गोस्वामी, मनमोहन गोस्वामी आदि उपस्थित थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More