देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। नूतनवर्ष के आगाज को लेकर रविवार सुबह से जन्मभूमि परिसर में श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। श्रद्धालुओं ने अपने आराध्य के दर्शनों के बाद नववर्ष का आगाज करने के लिए उनके चरणों प्रार्थना लगाने के लिए दिन में लाइन में खड़े देखे गए। वहीं वृंदावन के ठाकुर बांकेबिहारी के चरणों में नव वर्ष मनाने के लिए भक्तों ने धर्म नगरी वृंदावन में रविवार डेरा डाल दिया है। वृंदावन नगर के होटल, गेस्ट हाउस और धर्मशालाओं के साथ आश्रम श्रद्धालुओं से भर गए हैं। इधर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में भी नव वर्ष की तैयारियां जोरों पर हैं। मंदिर को सजाने संवारने का काम भी शुरु हो गया है। इधर रविवार को भी ठाकुर बांके बिहारी मंदिर में दर्शन के लिए भक्तों की भीड़ देखी गई। ठाकुर बांके बिहारी मंदिर के प्रबंधक ने बताया कि मंदिर की सुरक्षा से लेकर सजावट का कार्य शुरु कर दिया गया है। इधर नगर के राधा वल्लभ मंदिर, राधा दामोदर, श्याम सुंदर, राधा रमण मंदिर आदि मंदिरों में भी श्रद्धालुओं की भीड़ रही। इसी प्रकार से मथुरा के मदिरों में श्रद्धालुओं का तांता देररात तक लगा रहा।
नव वर्ष के आगाज के लिए गोवर्धन में उमड़ा परिक्रमार्थियों का सैलाब
मथुरा। लोगों का नव वर्ष का आगाज करने का अपना अलग-अलग अंदाज है। कोई मौज मस्ती के साथ नए साल में प्रवेश करता है तो कोई भक्ति भाव के साथ। नए वर्ष के आगाज के मौके पर बृजमंडल में हर बार की तरह से इस बार भी श्रद्धा का सैलाब उमड़ रहा है, क्योंकि देश के विभिन्न भागों के श्रद्धालु अपने नए वर्ष की शुरुआत यहां धर्म कर्म और पुण्य आदि करके करते हैं। जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु वृंदावन में बिहारी जी के दर्शनों के लिए आए हैं, वही गोवर्धन में असंख्य श्रद्धालु परिक्रमा करने के लिए पहुंचे हैं। श्रद्धालु बड़े श्रद्धाभाव के साथ परिक्रमा लगा रहे हैं। काफी श्रद्धालु ऐसे भी है, जो दंडौती परिक्रमा लगा रहे हैं और श्रद्धालुओं के सैलाब के कारण गोवर्धान में मेले जैसा दृश्य दिखाई दे रहा है।













Related Items
काशी विश्वनाथ धाम में धोती-कुर्ता पहनकर पुलिसकर्मी करेंगे मंदिर परिसर की सुरक्षा
महाबोधि मंदिर परिसर में 2 महिला पुलिसकर्मियों को रील्स बनाना पड़ा महंगा, हुई निलंबित
वृंदावन के टीवी हॉस्पिटल परिसर में चला एमवीडीए का बुल्डोजर