BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

नेडा कार्यालय के वरिष्ठ सहायक को सेवानिवृत्त पर भावभीनी विदाई

mathura मथुरा। वैकल्पिक ऊर्जा विभाग (नेडा) मथुरा कार्यालय के वरिष्ठ सहायक एसबी दीक्षित 31 दिसम्बर को सेवानिवृत्त हो गये। इस अवसर पर विदाई समारोह का आयोजन नेडा कार्यालय में किया गया, जिसमें वरिष्ठ सहायक को भावभीनी विदाई दी गयी। सूचना कार्यालय सहित अन्य विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने श्री दीक्षित जी को फूल मालाएं पहनाकर, अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। इस अवसर पर परियोजना अधिकारी नेडा एस0के0 वर्मा ने कहा कि सादा जीवन उच्च विचार, कर्मठ, अनुभवी, विश्वासपात्र कर्मचारी रहे हैं। वरिष्ठ सहायक पद के जो भी कार्य उन्हें सौंपे गये बड़ी निष्ठा एवं लगन से सम्पन्न किया। उन्होंने कहा कि श्री दीक्षित ने सभी के प्रति सदैव सम्मानजनक व्यवहार कियां। जीवन के 60 वर्ष पूरे करने के पश्चात भी सक्रिय जीवन के लिए प्रसन्नचित्त माहौल को बनाये रखने में सक्षम हैं। इस अवसर पर जिला सूचना अधिकारी सुरजीत सिंह, नेडा कार्यालय से थान सिंह, रामबाबू वर्मा, सरविन्द कुमार, जिला सूचना कार्यालय से लेखाकार श्याम बिहारी गौतम, मो. जफर, बच्चू सिंह, गोविन्द सिंह, राजू शर्मा, नारायण सिंह सिसौंदिया एवं निर्वाचन कार्यालय से रामवीर सिंह, दयाचन्द राजौरिया, सहित अन्य संबंधित अधिकारी व कर्मचारीगण आदि उपस्थित थे।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More