देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
छावनी परिशद की जमीन पर सभासद ने कर रखा था अवैध कब्जा
कब्जा हटाने गई परिशद की टीम पर दबंग सभासद ने किया था पथराव
रक्षा मंत्रालय ने गतिविधी संदिग्ध पाए जाने पर की कार्रवाई
मथुरा। छावनी परिशद की जमीन पर अवैध कब्जा करने वाले छावनी परिशद के सभासद को रक्षा मंत्रालय ने बर्खास्त कर दिया है। सभासद दबंगई जमाने के लिए क्षेत्र में काफी चर्चित रहा है। दबंग सभासद ने अवैध निर्मिण हटाने को गई छावनी परिशद की टीम पर डेढ साल पहले पथराव किया था। इस संबध में छावनी परिशद के अधिषाशी अधिकारी नीरज जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि छावनी परिशद के वार्ड संख्या पांच से सभासद वीरेन्द्र सिंह की गतिविधियां पिछले काफी समय से संदिग्ध चल रहीं थी। उनका कहना था कि धौली प्याऊ के पीछे राजाराम पट्टी में छावनी परिशद की जमीन पर सभासद पर वीरेन्द्र सिंह ने अवैध कब्जा कर रखा था। उनका कहना था कि विगत वर्श अप्रैल माह में छावनी परिशद की जमीन पर सभासद द्वारा किए गए अवैध निर्मिाण को ध्वस्त करने के लिए छावनी परिशद की टीम गई थी,बताया कि उस दौरान सभासद ने अपने साथियों के साथ मिलकर छावनी परिशद की टीम पर पथराव किया था। उन्होंने बताया कि सभासद की गतिविधियां संदिग्ध प्रतीत होने पर छावनी परिशद ने इसकी रिपोर्ट रक्षा मंत्रालय को भेज दी थी। बताया कि रक्षा मंत्रालय ने छावनी परिशद की रिपोर्ट का संज्ञान लेने के बाद छावनी परिशद के वार्ड पांच के सभासद वीरेन्द्र सिंह को बर्खास्त कर दिया है। उनका कहना था कि रक्षा मंत्रालय से बखास्तगी का पत्र छावनी परिशद को प्राप्त हो चुका है।













Related Items
निर्विरोध चुने गये सपा नेता वीरेन्द्र यादव पर जानलेवा हमला
किसान आंदोलन के सार्थक परिणाम होंगेः वीरेन्द्र सिंह
सभासद से राज्यपाल तक की यात्रा में लालजी टंडन ने देखे कई उतार-चढ़ाव