BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

निर्विरोध चुने गये सपा नेता वीरेन्द्र यादव पर जानलेवा हमला

मथुरा। पूर्व में ब्लाॅक प्रमुख रह चुके और वर्तमान में निर्विरोध क्षेत्र पंचायत सदस्य चुने गये सपा नेता वीरेन्द्र यादव के कार्यालय पर जान से मारने की नीयत से आधा दर्जन बदमाशांे ने गोलियां दागीं। गनीमत रही कि जिस समय यह घटना हुई उससे महज चार से पांच मिनट पहले ही सपा नेता पेट्रोल पम्प पर बने अपने कार्यालय से बाहर निकल गये थे। जिससे उनकी जान बच गई। घटना की सूचना पर एसएसपी डा.गौरव ग्रोवर, एसपी सिटी श्रीशचंद्र सहित दूसरे पुलिस अधिकारी रात मंे ही मौके पर पहुंच गये थे। घटना देर रात हुई। सुबह फारेंसिक टीम को भी मौके पर बुला लिया गया।

पेट्रोल पम्प पर लगे सीसीटीसी कैमरे मंे हमले का पूरा घटनाक्रम दर्ज हो गया है। सीसीटीवी फुटेज में हमलावर फायरिंग करते हुए और भागत हुए नजर आ रहे हैं। पेट्रोल पम्प पर इस दौरान हमलावरों ने सपा नेता को खोजने का भी प्रयास किया। सीसीटीवी फुटेज पुलिस खंगाल रही है।

सीसटीटीवी फुटेज में नजर आ रहा है कि दो बाइक पर छह हमलावर हाथों में तमंचा लिए पेट्रोल पम्प पर पहुंचते हैं और सपा नेता के कार्यालय पर फायरिंग कर देते हैं। एक हमलावर के हाथ में कट्टी भी लगी हुई है, जिससे लोगों को शुरू मंे यही लगे कि वह पेट्रोल लेने आये हैं।

एसएसपी डा.गौरव ग्रोवर ने इस घटना को बेहद गंभीरता से लिया है। एसएसपी ने कहाकि जल्द ही आरोपी गिरफ्तार होंगे। एसपी सिटी श्रीशचंद्र का कहना है बदमाशों को उन्हीं की भाषा में जबाव दिया जाएगा। पुलिस मोटरसाइकिल के नम्बर निकालने का प्रयास कर रही है, जिससे घटना का जल्द खुलासा किया जा सके।

राजनीतिक प्रतिद्वंदता में हुआ है हमलाः वीरेंद्र


सपा नेता वीरेंद्र यादव ने आरोप लगाया है कि यह हमला राजनीतिक प्रतिद्वंदता के चलते हो सकता है। वह पहले भी बीडीसी और ब्लाॅक प्रमुख रह चुके हैं। इस बार फिर ब्लाॅक प्रमुख का चुनाव लडेंगे। बेरी गांव की जनता ने फरह ब्लाॅक के एक वार्ड से उन्हें निर्विरोध चुना है। वह बिकने के लिए चुनाव नहीं लडे हंै।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More