देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreजनपद में शान्ति एवं कानून व्यवस्था दुरूस्त रखने के निर्देश
मथुरा। अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह नायक ने मथुरा भ्रमण के दौरान पीडब्लूडी गेस्ट हाउस में समीक्षा बैठक करते हुए कहा कि जनकल्याणकारी योजनाओं का क्रियान्वयन समयबद्ध रूप से सुनिश्चित कराते हुए पात्रों को लाभ मिलना चाहिए, जिससे समाज के बीच में अच्छा संदेश जाये। यदि किसी अपात्र व्यक्ति द्वारा लाभ लेने की जानकारी मिले तो ऐसे व्यक्ति के विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाय। अवैध कब्जा धारकों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही सुनिश्चित करायें। यदि किसी एससीध्एसटी के कमजोर व्यक्ति पर सक्षम समाज के व्यक्तियों द्वारा किसी प्रकार का अवैध कब्जा किया जाता है तो उस प्रकरण में तत्काल कार्रवाही करें।
बैठक में एसपी ग्रामीण ने अवगत कराया कि इस वर्ष अत्याचार उत्पीड़न की दशा में 28 व्यक्तियों को धनराशि दी जा चुकी है और 79 व्यक्तियों के प्रकरण लम्बित है, जिन्हे जल्द ही स्वीकृत करा लिया जायेग। समाज कल्याण विभाग द्वारा अत्याचार उत्पीड़न की दशा में वित्तीय वर्ष 2017-18 के अन्तर्गत अब तक 104 पीड़ितों को 88 लाख 37 हजार 500 की धनराशि का भुगतान किया जा चुका है। इसी प्रकार राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना के तहत 758 व्यक्तियों को 02 करोड़ 27 लाख की धनराशि का भुगतान हो चुका है।
मा0 उपाध्यक्ष ने राशन वितरण प्रक्रिया के तहत लम्बित दुकानों का आंवटन समय से कराने के निर्देश दिये। स्वास्थ्य विभाग मरीजों को दवायें तथा इलाज सही ढंग से कराये तथा अस्पतालों में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। स्वच्छ शौचालय निर्माण की प्रगति के तहत जनपद में 01 लाख 14 हजार 890 लक्ष्य के सापेक्ष 53 हजार 668 शौचालयों का निर्माण हो चुका है और 86 हजार 267 पर कार्य प्रगति पर है। लोक निर्माण विभाग गढ्ढ़ा मुक्त सड़क योजना के तहत शेष कार्यों को अविलम्ब पूर्ण करायें। इस कार्य के ठेकेदारों द्वारा यदि कार्य गुणवत्तापूर्ण नहीं किया गया है तो उनके विरूद्ध सख्त कार्यवाही की जाये।
उपाध्यक्ष ने बैठक के पश्चात अखिल भारती बंजारा उदासीन आश्रम के जीर्णोद्वार कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में घटिया सामग्री के प्रयोग होने पर उपाध्यक्ष द्वारा नाराजगी प्रकट की गई तथा सामग्री का नमूना लेकर जांच कराने के निर्देश दिये। इस आश्रम में वर्तमान महन्त द्वारा पूर्व महन्त बाबा चन्द्रमा दास की समाधि बनवाने पर एतराज प्रकट किया है। इस पर उपाध्यक्ष ने नियमानुसार आवश्यक कार्रवाही करने के निर्देश दिये हैं। वर्तमान महन्त के विरूद्ध स्थानीय व्यक्तियों ने शिकायत की है कि वे गृहस्थी वाले होते हुए भी आश्रम पर अवैध कब्जा की नीयत से रहते हैं। इस पर उन्होंने आपत्ति जताई है।
बैठक में एसएसी एसटी आयोग के सदस्य रामपाल नायक, नाहर सिंह धनगर, जीतपाल सिंह, तिलकचन्द गोला, हेमन्त कुमार धनगर, बच्चू सिंह, उल्फात सिंह, एडीएम वित्त राजस्व रवीन्द्र कुमार, एडीएम प्रशासन आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, एसपी ग्रामीण आदित्य कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।













Related Items
MATHURA : वेयर हाउस जाकर जिलाधिकारी ने किया ईवीएम, वीवीपैट का निरीक्षण
गेस्ट हाउस के कमरे में केरल के व्यक्ति ने की आत्महत्या
26 जनवरी को लेकर गेस्ट हाउस संचालकों को पुलिस ने दिये टिप्स