BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि

बाबा साहब के अनुयायी परिनिर्वाण दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मथुरा। जाटव महासभा द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन डाॅ अम्बेडकर बाल मंदिर मनोहरपुरा पर किया गया। जिसमे संविधान निर्माता भारत रत्न डाॅ बी.आर. अम्बेडकर के 62वें परिनिर्वाण दिवस पर जाटव महासभा द्वारा बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की। 

सभा में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक अजय कुमार पोईया ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए जाटव समाज के लोगों से कहा कि बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी जब हम जाटव समाज के लोग उनके बताये मार्ग पर चलें। जगदीश प्रसाद मौर्य ने बाबा साहब को श्रद्धांजलि अर्पित की और बताया कि उन्होंने समस्त भारतीयों के लिए प्रगति के मार्ग खोले, उन्हें राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य किया। जितेन्द्र सिंह ने कहा कि बाबा साहब द्वारा प्रदत्त संविधान के अनुसरण से ही भारत में जातिवाद छुआछूत, ऊंच-नीच, अशिक्षा से मुक्ति मिल सकती है। अध्यक्षता डाॅ जगदीश बाबू मुन्ना ने की और संचालन रामबाबू सिंह ने किया। इस अवसर पर रवि पोईया, नवनिर्वाचित पार्षद जाकिर कुरैशी, इकबाल कुरैशी, काकेराम, अनिल कुमार, दीपक पेंटर, पृथ्वीराज सिंह, किशोर कुमार, सतीशचंद, नानकचंद, अजित कुमार, किशन गोपाल, दर्शनलाल, प्रदीप कुमार, राजन सिंह, धर्मेन्द्र आदि उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More