देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
खड़ें ट्रक में टैम्पों घुसा, आधा दर्जन की मौत, सात घायल
चालक को झपकी आने पर भोर में हुआ हादसा
मथुरा। फरूखावाद से दिल्ली होकर नेनीताल जा रहें तीन परिवारों से भरा टैम्पों छाता क्षेत्र में सडक किनारे खड़ें ट्रक में घुस गया जिसके परिणाम स्वरूप दो बच्चों सहित आधा दर्जन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई वहीं सात लोग घायल हो गये। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर घायलों को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया वहीं मृतकों के शवों का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।
मिली जानकारी के अनुसार फरूखावाद निवासी एक दर्जन से अधिक लोग अपने स्वयं के टैम्पों में सवार होकर नैनीताल घुमनें को गाड़ी पकडनें के लिए दिल्ली जा रहें थे। यह लोग रात्री मे करीब 10 बजें घर से निकलें यह लोग आज प्रातः सुबह पाॅच बजें करीब छाता क्षेत्र में पहुंचें ही थें कि पैप्सी कम्पनी के पास सड़क किनारे ट्रक खड़ा था। टैम्पों के चालक को अचानक उसी समय झपकी आ गई। और सवारियों से भरा टैम्पों ट्रक में घुस गया। ट्रक में टैमपों के घुसतें ही चीख पुकार मच गई। चीत्र पुकार सुन आसपास के लोग घटना स्थल पर आ गये और बचाव कार्य में जुट गे। इसी दौरान सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर ट्रक व टैम्पों में पफंसें लोगों को बड़ी मुश्किल से वाहर निकाला। लेकिन तब दो बच्चों सहित आधा दर्जन लोगों की मौत हो गई। जबकि सात लोगों की सासे चल रही थी। पुलिस ने घायल वलवीर व सोनवीर सहित सात लोगो को ईलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करायां हैं। जहाॅ कई लोगों की हालत चिन्तार जनक बनी हुई थीै। वहीं मृतकों की शिनाख्त सोवरन, सतीश, निखिल, दीपक , जानवी, मुस्कान सभी निवासी गण फरूखाबाद के रूप में हुई। घटना में घायल वीरभान ने बताया कि वह लोग फरूखावाद से नैनीताल घुमनें के लिए दिल्ली गाड़ी पकड़ें के लिए अपने स्वयं के टैम्पो में सवार होकर जा रहें थे। कि छाता के पास चालक को अचानक झपकी लग गई और इसी दौरान सड़क किनारे खड़ें ट्रक में घुस गया। पुलिस ने सभी का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा हैं।













Related Items
अग्रवाल क्लब परिवार धूमधाम से मनाया दीपोत्सव
आयुष्मान कार्ड प्रत्येक गांव के प्रत्येक पात्र परिवार को मिलेगा
शहरी क्षेत्रों में परिवार नियोजन के प्रति और जागरूकता जरूरीः सीएमओ