देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
कृष्ण सुदामा की मित्रता की कथा सुनकर श्रद्धालु हुए भाव विह्ल
उपजा प्रदेश उपाध्यक्ष व ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट।
एवं राजा बाबा को किया गया सम्मानित
मथुरा। वृन्दावन के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आश्रम में श्रीमद भागवत कथा के समापन पर व्यास पीठ से संजीव कृष्ण ठाकुर जी ने कृष्ण सुदामा की मित्रता का अलौकिक भावमय वर्णन किया। जिसे सुनकर श्रद्धालु श्रोता भाव विह्ल हो उठे। उन्होंने व्यास पीठ से श्रीकृष्ण के सुदामा के प्रति अलौकिक प्रेम और सुदामा की कृष्ण के प्रति निस्वार्थ मित्रता की कथा से श्रद्धालुओं को सन्देश दिया कि मित्रता कृष्ण सुदामा के जैसी ही होनी चाहिए।
वृन्दावन के श्रीकृष्ण जन्माष्टमी आश्रम में चल रही कथा में व्यास पीठ से ठाकुर जी ने कहा कि जब जीवन के कोई पुण्य उदय होते हैं तब श्रीमद भागवत कथा श्रवण करने का सौभाग्य मानव को मिलता है और जिस पर ठाकुर जी की विशेष कृपा होती है उसी को वृन्दावन धाम में भागवत कथा श्रवण का सौभाग्य मिलता है। गुजरात के सूरत निवासी रामबल्लभ लड्डा द्वारा सपरिवार वृन्दावन में 25 से 31 अक्टूबर तक आयोजित कराये श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ समारोह के समापन में ठाकुर जी ने कहा कि मित्रता सिर्फ कृष्ण सुदामा जैसी होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के समय में सिर्फ स्वार्थों की मित्रता निभा रहे है। उन्होंन इस मौके पर ब्रज में आए सभी भक्तों से ब्रज को स्वच्छ रखने का भी आह्वान किया। उन्होंने बताया कि श्रीमद भागवत कथा श्रवण से जन्मों के पापों का निराकरण हो जाता है। उन्होंने मीडिया की भूमिका भी भूरि भूरि प्रशंसा की। इस मौके पर कथा श्रवणार्थ पहुंचे कमलकांत उपमन्यू को उनके द्वारा समाज हित में किए जा रहे सेवा कार्यों के लिए पटुका पहनाकर बांके बिहारी की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। कथा आयोजन के पूरे सात दिन लड्डा परिवार के साथ देश भर से आए उनके स्वजन प्रियजनों ने कथा पूरा आनंद लिया। कथा में मलूक पीढाधीश्वर राजेंद्र दास महाराज, प्रमुख समाजसेवी एवं उपजा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं ब्रज प्रेस क्लब अध्यक्ष कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट, सन्त राजा बाबा, पं. राजेश रावत, सत्यभान शर्मा आदि ने कथा की समापन आरती की।













Related Items
भागवत मन्दिर श्रीमद्भागवत जयंती अष्ट दिवसीय कार्यक्रम धूमधाम से संपन्न
श्रीमद्भागवत जयंती समारोह संपन्न
श्रीराधाश्याम सुंदर मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन