देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा। थाना राया क्षेत्र वल्देव रोड पर कल देर शाम बस से गिरकर लोनी गाजियाबाद के रहने वाले युवक नरेंद्र उर्फ नहना की मौत हो गयी। नरेंद्र अपनी ननिहाल बना जा रहा था। मृतक के परिवार के आर्थिक हालात सही नहीं हैं। नरेंद्र लोनी में ही अपनी बीबी बच्चों के साथ रहता था। तीन बच्चों के पिता नरेंद्र की मौत के बाद परिवार पर संकट आ खड़ा हुआ। नरेंद्र का बड़ा बेटा आरुष मात्र 4 साल का है। जबकि छोटा बेटा पुनीत डेढ़ साल का है। नरेंद्र की सबसे छोटी बेटी जशोदा मात्र 27 दिन की है। नरेंद्र की मौत की खवर परिवार पर कहर बनकर टूटी। जिसने भी ये स्थिति सुनी उसका दिल भर गया। कुछ ऐसा ही हुआ थाना प्रभारी राया रमेश चंद्र शर्मा के साथ। जिसके बाद उन्होंने मृतक की पत्नी रेखा को दस हजार रूपये आर्थिक मदद व उसके बच्चों का एक साल तक पूरा खर्च उठाने का निर्णय किया। आज थाना परिसर में मृतक के परिवार के समक्ष नरेंद्र की पत्नी रेखा को अपनी तरफ से दस हजार रूपये नकद दिए व बच्चों की एक साल तक खर्च बहन करने की बात कही। थाना प्रभारी की इस मदद पर परिवार के एक बुजुर्ग की आँखें भर आयीं। वहीँ ग्रामीणों ने थाना प्रभारी की दरियादिली पर उनका धन्यवाद किया।













Related Items
उदयपुर में होटल गणेश पर पुलिस का छापा, रेव पार्टी और देह व्यापार के शक में 50 से ज्यादा युवक-युवतियां डिटेन
10 हुई अग्निकांड में मृतक संख्या
वारदातः युवक को घायल कर चेन लूट ले गए बदमाश