देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मथुरा जुलाई। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने सोमवार कलेक्ट्रªेट सभागार में आईजीआरएस पोर्टल पर लम्बित शिकायतों के संदर्भ में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इस बैठक में उन्होंने संबंधित सभी विभागीय अधिकारियों से आॅनलाइन शिकायतों के गुणवत्ता पूर्ण ढंग से निस्तारण करने के निर्देश दिये। इसके अलावा निस्तारण आख्या अपलोड करने के निर्देश दिये।
उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार की सबसे मुख्य प्राथमिकता जनसमस्याओं की निस्तारण करना है। अतः समस्त अधिकारीगण समस्याओं का निस्तारण समयबद्ध ढंग से करें। जिससे शिकायतें जिला स्तर पर न आयें। उन्हांेने अधिकारियों को मुख्यमंत्री द्वारा आॅनलाइन शिकायत के समीक्षा बैठक के वीडियो को दिखाकर मुख्यमंत्री की मंशा से अवगत कराया। समस्त अधिकारी समस्याओं के निस्ताारण के समय शिकायतकर्ता से दूरभाष या व्यक्तिगत रूप से मिलकर समस्याओं का निदान करें। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीण अभियंत्रण सेवा के एक्सईएन के बैठक में अनुपस्थित रहने पर तथा मोबाइल स्विचआॅफ होने पर अग्रिम आदेश तक एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिये। साथ ही प्रमुख सचिव को भी अवगत कराने के निर्देश दिये। डीएम ने बैठक में उपस्थित प्रत्येक अधिकारियांे से एक-एक कर लाॅगिन/पासवर्ड की जानकारी की भी जांच की। जिसमें कुछ अधिकारियों के असमर्थ होने पर शीघ्र सीखने के निर्देश दिये। जिससे शिकायतों का पूर्ण निस्तारण समय संभव हो।अपर जिलाधिकारी (वित्त/राजस्व) रवीन्द्र कुमार ने बैठक में निर्देश दिये कि समस्त अधिकारी निस्तारित करते समय गुणवत्ता का विशेष ध्यान दें। एक सप्ताह के अंदर समस्त शिकायतों का निस्तारण कर आख्या अपलोड कराना सुनिश्चित करें। साथ ही आॅनलाइन शिकायत के संबंध में प्रत्येक सोमवार को सांयकालीन 4 बजे आयोजित बैठक में उपस्थित होने के निर्देश दिये। इस अवसर मुख्य विकास अधिकारी यशु रूस्तगी, नगर मजिस्ट्रेट डा0 बसंतलाल अग्रवाल, पीडी सचिन, समस्त उप जिलाधिकारीगण, तहसीलदार, बीडीओ, सहित अन्य संबंधित अधिकारीगण आदि उपस्थित रहे।













Related Items
बिहार में बड़े पैमाने पर आईएएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलाधिकारी भी बदले गए
पट्टा आवंटन प्रक्रिया की जिलाधिकारी ने ली जानकारी
जिलाधिकारी ने आतिशबाजी के भंडार और बिक्री को लेकर दिए सख्त निर्देश