BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

सगी बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावास

सगी बेटी से दुष्कर्म करने वाले पिता को आजीवन कारावासअंबाला । सगी बेटी ने पहले तो पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया, मां ने अपने पति की करतूत उजागर की और उसके खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कराया। अदालत में जब पिता को सजा सुनाने की बारी आई तो मां-बेटी ने बयान बदल लिए। अदालत ने इसके बाद भी 

पिता को दुष्कर्म का दोषी मानते हुए उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई। एडिशनल सेशन जज नरेंद्र सूरा की अदालत ने पिता को उम्रकैद के संग तीन हजार रुपये जुर्माना भी किया है। जानकारी के अनुसार, अंबाला शहर में रहने वाला परिवार जनवरी, 2016 में हरिद्वार स्नान के लिए गया था। घर में बेटी और पिता रह गए थे।

घर में बेटी को अकेली देख पिता ने उसे अपनी हवस का शिकार बना डाला। अारोप है कि बेटी ने विराेध किया तो उसने जान से मारने की धमकी दी। उसने बेटी को इस बारे में किसी को कुछ नहीं बताने को कहा। परिवार के लोग हरिद्वार से लौटे तो लड़की को असहज पाया। पूछताछ करने पर लड़की ने मां को पेट में दर्द होने की बात कही।

इसके बाद वह उसे डॉक्टर के पास ले गई तो सारे मामले का खुलासा हाे गया अौर लड़की ने मां को पिता की करतूत के बारे में बताया। इसके बाद मां ने आवाज उठाते हुए 4 जनवरी 2016 को शहर के कोतवाली थाने में पति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया। केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी पिता काे गिरफ्तार कर लिया। एक साल दो माह चली सुनवाई के दौरान अदालत में 14 लोगों की गवाही हुई।

एडिशनल सेशन जज नरेंद्र सूरा की अदालत ने आरोपी पिता को दोषी करार दिया और उसे उम्रकैद व तीन हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। बता दें कि केस की सुनवाई के दौरान लड़की आैर उसकी मां ने अपने बयान भी बदल लिये, लेकिन अदालत ने उसे खाारिज कर दिया। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More