BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

धर्मशाला:विराट के खेलने पर सस्पेंस,श्रेयस अय्यर को बुलाया बतौर कवर

धर्मशाला:विराट के खेलने पर सस्पेंस,श्रेयस अय्यर को बुलाया बतौर कवरधर्मशाला । टीम इंडिया और विराट कोहली के प्रशंसकों को यह खबर चिंता में डाल सकती है। रांची टेस्ट के दौरान चोटिल हुए विराट कोहली के शनिवार से यहां शुरू हो रहे सीरीज के अंतिम और निर्णायक टेस्ट में खेलने पर संदेह है। 

विराट कोहली गुरूवार को धर्मशाला में टीम की प्रैक्टिस के दौरान मैदान पर तो दिखे, लेकिन उन्होंने नेट में बैटिंग का अभ्यास नहीं किया। विराट प्रैक्टिस सेशन के दौरान हल्का-फुल्का वॉर्म अप अभ्यास करते ही नजर आए। गुरूवार को भी कोहली के चोटिल कंधे पर पट्टी बंधी हुई थी। शाम होते-होते मीडिया को टीम मैनेजमेंट सूत्रों से यह खबर मिल गई कि चोटिल विराट की जगह टीम ने मुंबई के बल्लेबाज श्रेयस अय्यर को कवर बैट्समैन के तौर पर धर्मशाला बुला लिया है।

बता दें,रांची टेस्ट के दौरान मैच के पहले दिन फील्डिंग करते हुए विराट कोहली के कंधे में चोट आ गई थी। इसके बाद इस पारी में वह फील्डिंग पर दिखाई नहीं दिए। हालांकि भारतीय पारी के दौरान वह अपने नियमित क्रम नंबर 4 पर ही बैटिंग करने आए, लेकिन इस सीरीज में फ्लॉप चल रहे कोहली यहां भी 6 रन ही बना सके। हालांकि ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी के दौरान वह अंत तक मैदान पर रहे। यह टेस्ट मैच ड्रॉ हुआ था। 

इस सीजन में शानदार फॉर्म में रहे विराट कोहली अभी तक ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक भी आकर्षक पारी नहीं खेल पाए हैं। उम्मीद की जा रही थी कि विराट सीरीज के अंतिम टेस्ट में फॉर्म में जरूर लौटेंगे, लेकिन श्रेयस अय्यर को कवर के तौर पर बुलाने से उनके खेलने पर सवालिया निशान खडा कर दिया है। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More