BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : ओल के 20 व्यक्ति क्वारंटाइन अवधि पूरी होने पर घर भेजे गये

मथुरा। जिलाधिकारी सर्वज्ञराम मिश्र की अध्यक्षता में कोरोना से संबंधित बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डा. शेर सिंह ने अवगत कराया है कि 19 अप्रैल को जांच के लिए भेजी गयीं 36 रिपोर्टों में से 35 नेगेटिव रिपोर्ट आयीं हैं, जिनमें से एक एक व्यक्ति जो बल्देव ब्लाॅक के सुरेश निवासी सेहत उम्र 50 वर्ष व्यक्ति आगरा में सब्जी की फड लगाता था, जिसकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आयी है। जिलाधिकारी ने पूरे क्षेत्र में सर्वे कराने के निर्देश देते हुए टीम को तत्काल भेज दिया गया है। श्री मिश्र ने बताया कि ओल क्षेत्र के क्वांरटाइन किये गये 20 व्यक्ति जो जांच में नेगेटिव आने तथा अवधि पूरी हो जाने पर उन्हें सरकारी वाहन द्वारा उनके घर भेज दिया गया है, साथ ही उन्हें यह भी हिदायत दी गई है कि वह 14 दिनों तक घर में ही क्वांरनटाइन रहेंगे। ओल के मरीज आफताव जो 19 अप्रैल को पाॅजीटिव आया था, उसके पूरे परिवार की जांच की गई, जिसमें सभी सदस्यों की रिपोर्ट नेगेटिव आयी है।  बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा0 गौरव ग्रोवर, मुख्य विकास अधिकारी नितिन गौड़, ज्वांइट मजिस्टेªट जग प्रवेश, अपर जिलाधिकारी प्रशासन सतीश कुमार त्रिपाठी, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व बृजेश कुमार, नगर मजिस्टेªट मनोज कुमार सिंह, मुख्य चिकित्साधिकारी डा0 शेर सिंह, एसीएमओ डा0 राजीव गुप्ता, डा. दिलीप कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More