BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कार से बरामद किया 195 किलो गांजा

एसएसपी बबलू कुमार एवं एसपी सिटी श्रवण कुमार पीआरवी के पुलिसकर्मियों जीतेंद्र और धर्मवीर को नकद पुरस्कार देते हुए।

मथुरा(सतपाल सिंह)। थाना हाइवे क्षेत्र के गांव महौली से पुलिस ने 195 किलो गांजा बरामद किया है। पीआरवी के दो पुलिसकर्मियों ने बहादुरी का परिचय देते हुए तीन तस्करों में से एक को दबोच लिया। इस पर पुलिस कप्तान ने जीतेंद्र  और धर्मवीर को एक-एक हजार रूपये का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। पीआरवी को सूचना मिली कि अर्टिका कार संख्या यूपी 84 वाई 3653 से बडी मात्र में नषीले पदार्थ की तस्करी की जा रही है। सूचना पर पीआरवी पर सवार दोनों पुलिसकर्मियों ने गाडी का पीछा षुरू कर दिया।पीछा करते करते कार गांव महौली में जा घुसी लेकिन पुलिसकर्मियों ने पीछा करना नहीं छोडा। इस बीच कार सवार तीन युवक कार को छोड कर भाग खडे हुए पुलिसकर्मियों ने जीतेंद्र और धर्मवीर ने दौडकर एक युवक को दबोच लिया जबकि दो भाग जाने मे ंसफल रहे। हालांकि कहा जा रहा है कि भागे अभियुक्तों में से एक के पास पिस्टल थी अगर वह फायर करता तो कोई भी बडी घटना हो सकती थी। प्रियंक पुत्र सुनील कुमार निवासी होली कुण्ड जनकपुरी थाना कोतवाली  को गिरफ्तार किया है। वहीं विकास यादव निवासी थाना करहल हाल निवासी वृंदावन तथा पिंकू पुत्र ठाकुरदास निवासी सतोहा असगरपुर थाना हाइवे मौके से फरार हो गये। कार से करीब दो कुंटल गांजा बरामद किया । 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More