BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : 102 टीबी के मरीज और मिले

मथुरा। जनपद में पुनरीक्षित राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम का सातवां चरण समापन हो गया है। इस चरण में क्षय रोग के 102 नए मरीजों को खोजा गया है। इनके बलगम की जांच में सैंपल पाजीटिव पाए गए हैं।
वर्ष 2025 तक देश से टीबी के खात्मे के ध्येय से चलाए जा रहे  राष्ट्रीय क्षय रोग नियंत्रण कार्यक्रम के सातवें चरण में मथुरा में 102 ने मरीज मिले हैं। सबसे ज्यादा मरीज फरह व कोसीकलां क्षेत्र में मिले हैं। वृंदावन में भी क्षय रोगी काफी मिले हैं। क्षय रोग विभाग द्वारा बुधवार की सायं तक बलगम की जांच रिपोर्ट कंपाइल की जाती रहीं। अभियान में 117 टीमें जुटाई गयीं थी। इन टीमों पर 23 सुपरवाइजरों ने निगरानी की।  
विगत 14 अक्टूबर को स्वास्थ्य विभाग की संयुक्त निदेशक डा. अनीता सोनी ने जनपद मथुरा में संचालित सक्रिय क्षय रोगी खोज अभियान की समीक्षा की थी। संयुक्त निदेशक द्वारा जनपद मथुरा के राया ब्लाक में संचालित अभियान में कार्यरत टीमों का निरीक्षण गया था। संयुक्त निदेशक ने बताया कि जनपद में घर घर रोगियों की खोज हो रही है। हर हालत में वर्ष 2025 तक देश से टीबी का खात्मा किया जाना है। लोगों को टीबी के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
उन्होंने राया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्सक टीम के मेंबर एवं उप जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. आलोक कुमार के साथ बैठक की थी। बैठक में उनके द्वारा निर्देशित किया गया था। यह भी सुनिश्चित किया गया कि अगले चरण से घरों पर मार्किंग करने के साथ-साथ अग्रिम घर पर जाने से पूर्व तीर का निशान लगाया जाए जिससे पता चले कि टीम किस दिशा में कार्य कर रही है। यह सुनिश्चित किया जाए कि घर के प्रत्येक व्यक्ति स्क्रीनिंग हो तथा यदि उनमें क्षय रोग के लक्षण पाए जाते हैं तो नजदीकी बलगम परीक्षण केंद्र पर समय से इसकी जांच कराते हुए क्षय रोग चिन्हित होने पर उसका उसका उपचार तत्काल शुरू कराएं। साथ ही सभी चिन्हित क्षय रोगियों का बलगम परीक्षण भी करवाएं।
उप जिला क्षय रोग अधिकारी डा. आलोक कुमार, श्याम सुंदर वर्मा व डॉ मनोज चैधरी आदि अभियान में जुटे रहे।

मथुरा में टीबी रोगी बच्चे गोद दिए
राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के आदेश पर मथुरा में टीबी रोगी बच्चों को गोद दिए जाने का सिलसिला चल रहा है। आठ दर्जन बच्चों को स्वयंसेवी संस्थाओं व स्वयंसेवी व उद्योगपतियों को गोद दिया जा चुका है। विदित हो कि वेटरिनरी विवि के दीक्षांत समारोह में पहुंची राज्यपाल ने प्रशासन की बैठक लेकर टीबी रोगी व कुपोषित बच्चों को गोद दिलाने को कहा था।  
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More