BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

ध्रुव घाट पर अंतिम संस्कार को लेकर उठे विवाद पर स्पष्ट की स्थिति

मथुरा। धु्रव घाट श्मशान पर कोरोना मरीजों के शवों के अंतिम संस्कार को लेकर उठे विवाद पर मथुरा के करोना नोडल अधिकारी ने कह है कि कोरोना शव कोरोना वायरस के फैलाने की संभावना बहुत कम रहती है।

कोरोना प्रभारी नोडल अधिकारी डा.भूदेव सिंह ने कहाकि कोरोना वायरस के शव से फैलने का खतरा बेहद कम है। डेड बाॅडी को कोविड-19 के दिशानिर्देशांे के हिसाब से पूरी तरह सेनेटाइज कर के दिया जाता है। दूसरा ड्रापलेट्स के माध्यम से यह वायरस फैलता है। इस लिए भी संभावना फैलने की बेहद कम रह जाती है। उन्होंने कहाकि परिजनों को कोरोना पाॅजिटिव व्यक्ति के अंतिम संस्कार में सामिल होना चाहिए। यह भावनात्मक मुद्दा है परिजनों को अंतिम संस्कार में सामिल होना चाहिए। फिर भी किसी भी तरह की कोई आशंका इन लोगों को रहती है तो हम पीपीई किट उपलब्ध करा देते हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जो नियम बने हैं, शासन से जो निर्देश दिये गये हैं उनके हिसाब से स्वास्थ्य विभाग अपनी ओर एम्बूलेंस से अंतिम संस्कार स्थल तक पहुंचाने की व्यवस्था करते हैं। उन्होंने कहाकि इसके बाद भी हम अपील यही करेंगे कि इतना सब कुछ होने के बाद भी बाॅडी को पूरी सावधानी बरतनी चाहिए छूते समय लेकिन संक्रमण की संभावना बेहद कम होती है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More