देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। गांव अरूआ के समीप सडक पर अचानक आये जानवर से बचने के प्रयास में सेंट्रो कार बेकाबू होकर गंग नहर मंे कूद गई। कार में सवार आरक्षी को ग्रामीणों ने प्रयास कर बाहर निकाल लिया। आरक्षी का किसी तरह की कोई शारीरिक हानि नहीं पहुंची है।
जिलाकारागार में तैनात आरक्षी हर्षवर्धन शाम को करहारी की ओर से गंगनहर के सहारे सेंट्रो कार से मथुरा आ रहे थे। गांव अरूआ के समीप अचानक सडक पर जानवर आ गया। जानवर से बचने के प्रयास में कार नहर में जा कूदी। जिस समय कार नहर में कूदी आसपास बडी संख्या में किसान खेतों में काम कर रहे थे। ग्रामीणों ने नहर में कूद कर कार में फंसे आरक्षी को बाहर निकाल लिया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों की मदद से पुलिसकर्मियों ने कार को भी नहर से बाहर निकाला और आरक्षी को उनके आवास पर पहुंचाया।













Related Items
पुलिस से टकरा कर नहर में कूदी कार, चार की मौत, चार घायल
पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा में दो मुन्ना भाई गिरफ्तार
15 परीक्षा केन्द्रो में सम्पन्न हुई यूपी पुलिस आरक्षी भर्ती परीक्षा