BREAKING NEWS

नेपाल बाढ़: मृतकों की संख्या ग्यारह सौ के पार, सर्च ऑपरेशन जारी || राजस्थान में खत्म हुआ मानसून ब्रेक : बंगाल की खाड़ी के सिस्टम से फिर सक्रिय होगा मानसून, 4 सितंबर से बारिश में तेजी के आसार || मथुरा : जन्माष्टमी गलियों और चौराहों से आसमान तक रहेगी ब्रज संस्कृति की धूम || मथुरा : 12 सितंबर को आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत

पुलिस से टकरा कर नहर में कूदी कार, चार की मौत, चार घायल

मथुरा। शेरगढ़ क्षेत्र में पुलिया से टकराकर ईको गाड़ी नहर में जा गिरी । हादसे में  दो सगे भाईयों सहित कार में सवार कुल चार लोगों की मौत हो गई, जबकि चार लोगों की जान किसी तरह से बच गई। बचे चारों कार सवारों को भी गंभीर चोट आई हैं। शेरगढ़ थाना प्रभारी अनुज मलिक ने बताया कि पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। शवों को मोर्चरी में रखवा दिया है।


ईको गाड़ी हरियाणा के गांव हसनपुर जा रही थी। गाड़ी में आठ लोग सवार थे। ये लोग बदायूं जनपद के उझानी से भात लेकर लौट रहे थे। शेरगढ़ क्षेत्र में पैंगाव के पास इनकी गाड़ी पुलिया से टकरा गई और अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी। शेरगढ़ थाना प्रभारी अनुज मलिक ने बताया कि शुक्रवार रात को आठ लोग कार से पलवल (हरियाणा) के गांव हसनपुर जा रहे थे। वे सभी बदायूं जिले के उझानी से भात लेकर लौट रहे थे। शेरगढ़ क्षेत्र में पैंगाव के पास उनकी गाड़ी पुलिया से टकरा गई और अनियंत्रित होकर नहर में जा गिरी।


उन्होंने बताया कि हादसे में दो सगे भाइयों कुंवर पाल व ऋषि और मोहन श्याम तथा लक्ष्मी नारायण की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में कुंवर पाल पुत्र किशोरी लाल, ऋषि पुत्र किशोरी, मोहन श्याम निवासी गांव हसनपुर (हरियाणा), लक्ष्मी नारायण पुत्र राजेंद्र निवासी उझानी (बदायूं) की मौके पर ही मौत हो गई। अंशु पुत्र अशोक, पलक पुत्री सोनू, भीम पुत्र सोनू और हेमंत घायल हुए हैं। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

जिन इलाकों में लगे होते हैं खूब सारे पेड़, वहां बुजुर्ग आबादी रहती है डिप्रेशन से कोसों दूर: स्टडी में खुलासा

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More