देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। जनपद को हरा भरा बनाने के लिए सभी विभाग बृहद वृक्षारोपण करने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी कर लें। मार्च तक सभी विभाग अपनी योजना के तहत गढ्ढे खुदवा लें, जिससे मानसून के समय बृहद वृक्षारोपण किया जा सके।
यह निर्देश मुख्य विकास अधिकारी डाॅ. नितिन गौड़ ने कलेक्टेªट सभागार में वृक्षारोपणध्पर्यावरण समिति की बैठक में दिये। उन्होंने गत वर्ष में किये गये वृक्षारोपण में जियो टैगिंग न करने वाले विभागों के अधिकारियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे विभाग के अधिकारियों से स्पष्टीकरण लिया जाये। उन्होंने कहा कि सभी ग्रामसभाओं से वृक्षारोपण हेतु प्रस्ताव करा लिया लाये तथा प्रस्ताव स्वीकार के पश्चात ही जहां संभव हो वहां मनरेगा से गढ्ढे खोदने का कार्य प्रारम्भ करा लिया जाये।
श्री गौड़ जिला पर्यावरण समिति की बैठक लेते हुए निर्देश दिये कि समस्त जो वाॅटरबाॅडी खराब आवस्था में हो, उनका जीर्णोद्वार किया जाये तथा मथुरा के पर्यावरण को साफ-सुथरा रखने के लिए जिला पर्यावरण प्लान यथाशीघ्र बनाया जाये। उन्होंने निर्देश दिये कि सभी अपने-अपने किये जाने वाले कार्यों को जिला पर्यावरण पोर्टल पर अपलाॅड करें तथा पर्यावरण से संबंधित किये गये कार्यों की भी जानकारी दें।
उन्होंने ई-वेस्ट तथा बायोमेडिकल बेस्ट के संबंध में विस्तृत जानकारी ली, जिसमें बताया गया कि बायोबेस्ट मैनेजमेंट मेडिकल द्वारा सभी सरकारी एवं प्राईवेट अस्पतालों सेे मेडिकल बेस्ट एकत्रित किया जाता है तथा उसका निस्तारण किया जाता है।
मुख्य विकास अधिकारी को बताया गया कि अधिकांश उद्योग सीएनजी पर निर्भर हैं, साथ ही पानी के शोधन हेतु 06 एसटीपी कार्यरत हैं। जिनमें पानी शोधन करके यमुना नदी में भेजा जाता है।
इस अवसर पर उप जलाधिकारी महावनध्ज्वांइट मजिस्टेªट दीक्षा जैन, डीएफओ रघुनाथ मिश्रा, जिला उद्यान अधिकारी जगदीश प्रसाद, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी अजया चैधरी, उपायुक्त उद्योग, रामेन्द्र कुमार सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित थे।













Related Items
दिल्ली हाईकोर्ट गिरफ्तारी, रिमांड के खिलाफ केजरीवाल की याचिका पर 27 मार्च को सुनवाई करेगा
गोवर्धन रोड पर वृहद वृक्षारोपण की शुरुआत हुई
25 मार्च को सोनीपत में पर्दाफाश रैली और 2 अप्रैल को यमुनानगर में विपक्ष आपके समक्ष करेगी कांग्रेस