BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

आजम खान से 17. 5 एकड़ जमीन वापस लेने के दिए आदेश

रामपुर। रामपुर से सांसद अौर समाजवादी नेता आजम खान ( Azam Khan ) पर प्रशासन ने शिकंजा कसना प्रारंभ कर दिया है। प्रशासन ने आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी से 17. 5 एकड़ की जमीन वापस लेने का आदेश दे दिया है। साथ ही में इस जमीन को उन्हें देने वाले तत्कालीन लेखपाल के खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। आपको बताते जाए कि मंगलवार को मुलायम सिंह उनके समर्थन में उतर आए। 


जिला कलेक्टर ले अंजनेय कुमार सिंह ने बताया कि जौहर यूनिवर्सिटी को कुच्चा सड़क की 16 बीघा जमीन आवंटित की गई थी। इस सड़क पर चकरोड का निर्माण होना था, लेकिन आजम की यूनिवर्सिटी ने इस जमीन पर कब्जा कर लिया और उसे यूनिवर्सिटी परिसर में मिलाकर उस पर निर्माण कर लिया।

डीएम ने बताया कि एसडीएम टांडा ने जौहर यूनिवर्सिटी को 13 सितंबर, 2012 को सामुदायिक उपयोग की 17.5 एकड़ चकरोड की भूमि विनियम की अनुमति देकर आजम के ट्रस्ट को प्रदान कर दी। 

समाजवादी सरकार जाने के बाद भाजपा सरकार को 20 सितंबर 2017 को पार्टी के एक क्षेत्रीय नेता आकाश सक्सेना ने इस मामले की शिकायत की। इस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तत्कालीन डीएम शिव सहाय अवस्थी को मामला भेजा था। 

तत्कालीन रामपुर डीएम शिव सहाय अवस्थी ने राजस्व बोर्ड परिषद से आजम खान के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमित मांगी थी। राजस्व बोर्ड परिषद ने केस चलाने की अनुमति प्रदान नहीं की थी। इस आदेश को आजम खान ने हाई कोर्ट में चैलेंज किया। हाई कोर्ट ने राजस्व बोर्ड परिषद के निर्णय को सही करार देते हुए आजम की याचिका 26 अगस्त, 2018 को खारिज कर दी थी।

साभार-khaskhabar.com 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More