BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

MATHURA : धूमधाम से मनाया योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन

मथुरा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिन पर मुरलीधर हाईस्कूल के प्रांगण में हवन कर दीर्घ आयु होने की कामना की गई। विश्वहिन्दू महासंघ ने हिन्दू स्वाभिमान दिवस के रूप में मनाया।

योगी आदित्यनाथ जी के 48वें जन्मदिन व विश्व पर्यावरण दिवस के उपलक्ष्य में विश्व हिन्दू महासंघ ने सम्पूर्ण जिले में वृक्षारोपण किया। जिलाध्यक्ष गौरव शर्मा ने बताया कि योगी आदित्यनाथ जी विश्व हिन्दू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष व उ.प्र. के मुख्यमंत्री हैं । उन्होंने सन्यासी से लेकर सिंहासन तक का संघर्षपूर्ण सफर तय किया है । इस दिवस को हिन्दू स्वाभिमान दिवस का नाम दिया गया है ।

सर्व प्रथम योगी आदित्यनाथ जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित तथा केक काटकर उनका जन्मदिवस मनाया । कार्यक्रम के पश्चात् मिष्ठान का वितरण किया गया ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से मनोज उपाध्याय, सोनू तोमर, रामकुमार शर्मा, कुँवर अनिल सिकरवार, धर्मेन्द्र छौंकर, मानेन्द्र उपाध्याय, ऋषभ सारस्वत, प्रदीप शर्मा, प्रशान्त चतुर्वेदी, दीपक प्रजापति, चेतन उपाध्याय, रविन्द्र गोस्वामी, राजीव गोला, दिनेश प्रजापति, नौहवत धनगर, भूपेन्द्र चैधरी, राजू चाचा, विश्वनाथ वर्मा, दिनेश पाण्डेय तथा विश्व हिन्दू मातृशक्ति जिला अध्यक्ष ऊषा सोलंकी, संगीता, पारुल शर्मा, सीमा शर्मा, चंचल शर्मा, रजनी कुलश्रेष्ठ, ऊषा रानी, पवित्रा सोलंकी, कंचन सिंह, तनु सिंह, दीप्ति सिंह, सोम, पण्डितायन जी, मधु शर्मा, बीना अग्रवाल, वंदना अग्रवाल आदि लोग उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम का संचालन मनोज उपाध्याय ने किया तथा अध्यक्षता धीरेन्द्र शर्मा ने की ।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More