देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
बैटे को गन पोइन्ट पर लेकर बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम
मथुरा। शहर में दिनदहाड़े सशस्त्र बदमाशों न एक आढ़तिया के घर को निशान बनाते हुए डकैती डाली। बदमाशों ने आढ़तिया के पुत्र को घन पाईन्ट पर लेकर घर मेकं राखी करीब पाॅच लाख रूपयें के आभूषण पर नगदी लेकर फरार हो गये। शहर में दिनदहाड़े आढ़तिया के यहाॅ डकैती की सूचना सें हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी नगर राकेश वशिष्ट शहर कोतवाली सहित भारी मात्रा में पुलिसबल मौके पर पहुंच गये। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर डाॅग स्क्वायड की मदद ली वहीं फिंगर प्रिन्ट की भी मदद लेकर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी हैं। बदमाश इस दौरान लाखों रूपयें कीमत के आभूषण व नगदी को लूट कर ले गये।
मिली जानकारी के अनुसार शहर के बाग काजियान निवासी इमरान पुत्र गौस मौहम्मद सब्जी आढ़तिया हैं।
मंगलवार प्रातः 7 बजे इमरान मंडी जाने के लिए घर से निकले उन्होंने घर के मुख्य गेट की चटकनी लगा दी। पत्नी मुमताज को आवाज देकर घर को अन्दर से गेट बन्द करने को कहा। उक्त वक्त मुमताज स्नानघर में थी। इमरान के अनुसार जैसे ही मुमताज वाथरूम से निकलें कर नीचे आई तो देखा की घर में तीन युवक खड़ें हैं। तीनों युवकों के हाथ में असलाह लगा हुआ था। जब तक मुमताज कुछ समझ पाती असलाहधारी बदमाशों ने मुमताज को गन दिखाकर उनसें अलमारी की चाॅबी माॅगी, मुमताज ने जब चाॅबी नहीं दी तो बदमाशों ने उनके बेटे अलताफ को कब्जें में कर उसकी कनपटी पर तमंचा लगा दिया। मुमताज भयभीत हो गई और बदमाशों को अलमारी की चाॅबी दे दी। बदमाशो में से दो युवकों ने अलमारी से 300 ग्राम सोने के आभूषण, व 50 हजार रूपयें की नगदी के अलावा अन्य कीमती सामान को थैले में भरकर ले गये। डरी सहमी मुमताज ने बदमाशों के जाने के बाद घटना की जानकारी आसपास के लोगों को दी। सूचना पर इमरानी भी घर वापस आज गये। शहर में दिनदहाड़ें घटी डकेती की घटना से सनसनी फैंल गई। सूचना पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर, श्रवण कुमार व क्षेत्राधिकारी नगर राकेश वशिष्ठ व शहर कोतवाली मयफोर्स के घटना स्थल पर पहुंच गये। पुलिस ने घटना की गंभीरता को देख मौके पर फिंगर प्रिन्ट एक्सपर्ट को बुलाकर घर से फिंगर लिये है साथ ही डाग स्क्वाॅयड की मदद लेकर बदमाशों की सुराग के लिए कई टीमें गठित कर घटना को शीघ्र खुलासा के दावा किया हैं।













Related Items
दिनदहाड़े ज्वैलर को गोली मारी और निकल गए बदमाश, CCTV में कैद